डीप नेक आउटफिट में निया शर्मा दिखीं बेहद बोल्ड, मेकअप देख फैंस बोले- 'मैं इतनी सुन्दर...'

Nia Sharma bold photo : एक्‍ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) इन दिनों रवि दुबे संग 'जमाई 2.0' को लेकर खबरों में छाई हुई हैं. हाल ही में निया का एक धमाकेदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. अब 'नागिन' एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर कर फैंस की धड़कनें बढ़ा दी है. निया की ये तसवीर इंटरनेट पर खूब देखी जा रही है.

Nia Sharma bold photo : एक्‍ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) इन दिनों रवि दुबे संग ‘जमाई 2.0’ को लेकर खबरों में छाई हुई हैं. हाल ही में निया का एक धमाकेदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. अब नागिन एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर कर फैंस की धड़कनें बढ़ा दी है. निया की ये तसवीर इंटरनेट पर खूब देखी जा रही है.

निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर पोस्ट की हैं. इस तसवीर में वो बेहद खूबसूरत दिख रही है. इसे शेयर कर कैप्शन में उन्होंने कुछ नहीं लिखा. ये तसवीर एक कोलाज है, जिसमें वो दो लुक में दिख रही है. पहली तसवीर में निया ने बालों का बन बनाया हुआ है. दूसरी तसवीर में वो ओपन हेयर में दिख रही है. उनका मेकअप उनपर काफी सूट कर रहा है.

https://www.instagram.com/p/CL9mHM9lgG9/

नागिन एक्ट्रेस दोनों लुक में बेहद हॉट दिख रही है. डीप नेक व्हाइट आउटफिट में उनका ग्लमैरस अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. रेड लिपस्टिक में उनकी अदाएं देखने लायक है. वैसे तो निया हर लुक में बेहतरीन लगती है, लेकिन इस तसवीर में वो बेहद बोल्ड दिख रही है. अबतक इस तसवीर पर 154,092 लाइक्स आ चुके है. मीडिया यूजर्स इसपर लगातार कमेंट कर रहे है.

Also Read: ‘Anupama’ की संस्कारी बहू रूपाली गांगुली का पूल लुक वायरल, BOLD PHOTOS

एक यूजर ने लिखा, ‘मैं इतनी सुन्दर हूं तो क्या करूं.’ एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘आपका चेहरा किसने पेंट किया.’ एक यूजर ने लिखा, ‘मेकअप की दुकान.’ एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत सुन्दर.’ कई यूजर्स उनके लुक की तारीफ कर रहे है औऱ कमेंट में फायर और इमोजी बना रहे है.

https://www.instagram.com/p/CLwIpbrFb1b/
Also Read: हिना खान का लेदर आउटफिट में दिखा जबरदस्त अंदाज, ‘तूफानी सीनियर’ के बोल्ड डांस VIDEO से नजरें नहीं हटा सकेंगे

बता दें कि निया शर्मा निया अपने बोल्ड लुक की वजह से हमेशा चर्चा में रहती है और अपने स्टाइल से लोगों को हैरान करती हैं. उन्‍होंने टीवी की दुनिया में सीरियल काली के जरिए कदम रखा था. इसके बाद निया शर्मा सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है में दिखाई दी थीं, जिससे उन्होंने खूब लोकप्रियता भी हासिल की.

Also Read: ऑफ शोल्डर ड्रेस में मौनी रॉय को देखकर फैंस हुए बेताब, बोले- ‘बार-बार क्यों दिलों…’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >