Is Hina Khan Engaged: हिना के रिंग फिंगर पर दिखी हीरे की अंगूठी, फैंस पूछे सगाई हो गई क्या
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Feb 2021 11:04 PM
Hina Khan instagram images, Hina Khan bold photoshoot: नागिन एक्ट्रेस हिना खान के इंस्टाग्राम अकांउट पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो एक हीरे की अंगूठी में नजर आ रही हैं.फैंस इसे देखकर हैरान है कि क्या हिना ने चुपके से सगाई कर ली है. आपको बता दें हिना ने एक ब्रांड को प्रोमोट कर रही हैं. वैलेंटाइन डे के अवसर पर भी एक्ट्रेस ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ फोटो शेयर की थी, जो फैंस को काफी पसंद आ रही थी. पिछले दिनों उन्होंने ब्लैक आउटफिट में अपनी तस्वीरें शेयर कि जो फैंस को काफी पसंद आई थीं.
नागिन एक्ट्रेस हिना खान के इंस्टाग्राम अकांउट पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो एक हीरे की अंगूठी में नजर आ रही हैं.फैंस इसे देखकर हैरान है कि क्या हिना ने चुपके से सगाई कर ली है. आपको बता दें हिना ने एक ब्रांड को प्रोमोट कर रही हैं. वैलेंटाइन डे के अवसर पर भी एक्ट्रेस ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ फोटो शेयर की थी, जो फैंस को काफी पसंद आ रही थी. पिछले दिनों उन्होंने ब्लैक आउटफिट में अपनी तस्वीरें शेयर कि जो फैंस को काफी पसंद आई थीं.
https://www.instagram.com/p/CLUMNiGp8we/
फैंस कर रहे हैं हिना की तस्वीर पर मजेदार कमेंट
हिना के फैंस उनकी फोटो को देखकर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं, एक फैन ने लिखा है हिना सगाई कर ली क्या, एक फैन ने लिखा है वाव ब्यूटिफुल, एक दूसरे प्रशंसक ने लिखा है आपकी अदा माशाअल्लाह. हिना खान की इन तस्वीरों को 73 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है, साथ ही इसपर खूब कमेंट भी किया जा रहा है.
https://www.instagram.com/p/CLR8EGbpHt6/
क्या रॉकी जायसवाल ने दिया है ये वैलेंटाइन गिफ्ट?
हिना खान ने इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा है कि उन्हें ये खूबसूरत इंगेजमेंट रिंग वैलेंटाइन्स डे पर मिली है। इसके बाद फैंस भी यही सोच रहे हैं कि ये खूबसूरत तोहफा उन्हें रॉकी जायसवाल ने ही दिया है.
https://www.instagram.com/p/CLJYf0oJ2Ip/
हिना खान (Hina Khan) ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “ये हां है. इस खूबसूरत अंगूठई से बेहतर वैलेंटाइंस डे पर और कुछ नहीं मिल सकता…” बता दें कि हिना खान सगाई की इस अंगूठी का विज्ञापन करती हुई दिखाई दे रही हैं. फोटो में उनके हाथ में हीरे की अंगूठी भी काफी खूबसूरत लग रही है.
https://www.instagram.com/p/CLEFGajp-iC/
हाल ही में हिना ने इंडस्ट्री में 12 साल पूरे किए
हाल ही में इंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में 12 साल पूरे किए हैं. इस मौके पर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें वो केक के साथ नजर आ रही हैं. इस तस्वीर पर हिना ने कैप्शन लिखा है हिना के बेमिसाल 12 साल. इसी साल हिना खान की वेब सीरीज ‘डैमेज्ड 2’ भी रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह ‘नागिन’ के पांचवे सीजन में नागेश्वरी का रोल अदा करती नजर आई थीं.
https://www.instagram.com/p/CKvoN8Wp7gk/
Posted By: Shaurya Punj
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










