नागिन 7 में कपिल की भूमिका निभाने पर मोहित दुसेजा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- किरदार बहुत पसंद आया

मोहित दुसेजा सीरियल नागिन 7 में कपिल की भूमिका निभाएंगे. उन्होंने शो में काम करने पर खुशी जाहिर की. साथ ही बताया कि टीवी से इतने दिन दूर रहकर वह क्या कर रहे थे.

टेलीविजन से ब्रेक लेने के बाद, अभिनेता मोहित दुसेजा नागिन 7 से वापसी कर रहे हैं. ‘हम रहें ना रहें हम’ और ‘चिकू की मम्मी दूर की’ जैसे सीरियल के लिए मशहूर इस अभिनेता का कहना है कि इस प्रोडक्शन के साथ स्क्रीन पर लौटना रोमांचक और इमोशनल दोनों है.

मोहित दुसेजा ने नागिन 7 में काम करने पर बात की

मोहित दुसेजा ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बात करते हुए कहा, “यह अविश्वसनीय है, जैसे घर वापसी हो रही हो. मैंने टीवी से ब्रेक अपनी मर्जी से लिया था, क्योंकि मैं लगातार प्रोजेक्ट्स कर रहा था. एक समय ऐसा आया जब मुझे लगा कि मुझे रुकना चाहिए, अपने क्रिएटिव विजन को फिर से परिभाषित करना चाहिए और उस रास्ते को समझना चाहिए जिस पर मैं वास्तव में चलना चाहता हूं.” एक्टर ने आगे कहा, “टीवी से ब्रेक लेकर मैंने अपने फिटनेस, बिजनेस, घूमने, विज्ञापनों, फिल्मों और जीवन का अनुभव करने में बिताया. एक अभिनेता के रूप में, ये सब आपके एक्टिंग स्कील्स को और निखारते हैं.”

नागिन 7 में ये किरदार निभाएंगे मोहित

मोहित नागिन 7 में कपिल की भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा, “कपिल एक मध्यमवर्गीय परिवार का छोटा भाई है, जो एक छोटा प्रिंटिंग प्रेस चलाता है. वह हंसमुख, मिलनसार, चुलबुला है और ऐसा किरदार है, जिससे कई युवा लड़के खुद को जोड़ पाएंगे. वह जीवन का आनंद लेना पसंद करता है और उसका दिल बहुत बड़ा है. मुझे उसका किरदार बहुत पसंद आया, क्योंकि एक तरफ जिम्मेदारियां हैं, तो दूसरी तरफ सपने और रोमांस.” उन्होंने लास्ट में कहा कि एकता कपूर की ओर से समर्थित फ्रेंचाइजी के साथ वापसी करना काफी खास है.

यह भी पढ़ें- ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान से ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन थीं भाग्यश्री, वजह जान रह जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >