Ravi Kishan: भोजपुरी स्टार और संसद सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हैं. उनके वायरल डायलॉग्स हर किसी के इंस्टाग्राम फीड में आते ही हैं. अगर आपने अभी तक रवि किशन के वायरल मीम्स नहीं देखे हैं, तो शायद आप सोशल मीडिया से दूर हैं. इन दिनों रवि किशन का एक पॉडकास्ट क्लिप इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह कहते हुए नजर आ रहे है ‘मनी फोलोस माय ब्रदर’, (Money Follows My Brother, Money Follows) अब इस डायलॉग का सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स बन रहा हैं.
Reputation is More Valuable than Money - Ravi Kishan :प्रतिष्ठा ज्यादा जरूरी है - रवि किशन
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी युवाओं को ध्यान में रखते हुए अपने आधिकारिक X अकाउंट पर इस क्लिप को शेयर किया. रवि किशन ने इसे रीपोस्ट करते हुए लिखा,
"अच्छी प्रतिष्ठा पैसे से ज्यादा कीमती होती है. प्रतिष्ठा और पैसा एक-दूसरे से जुड़े हैं, लेकिन सबसे बड़ी चीज प्रतिष्ठा है."
राज शामानी ने पॉडकास्ट में रवि किशन से जब पूछा गया था कि उन्हें पहचान चाहिए या पैसा. इस पर उन्होंने बिना देर किए जवाब दिया,
"पहचान. पैसा तो पीछे-पीछे आता है भाई." उनका यही जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
I Don't Know Why I Become Viral: मुझे नहीं पता मैं क्यों इतना वायरल होता हूं
हाल ही में अपनी फिल्म 'मां बहन' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि किशन से उनकी वायरल क्लिप्स के बारे में पूछा गया. इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा, "महादेव की कसम, मुझे नहीं पता कि मैं हर बार वायरल क्यों हो जाता हूं".
Ravi Kishan Viral King: रवि किशन है सोशल मीडिया के वायरल किंग
फिलहाल सोशल मीडिया पर रवि किशन के पुराने डांस वीडियो, स्टेज पर गाने गाते हुए क्लिप्स और इंटरव्यू के छोटे-छोटे वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.
Work Front Ravi Kishan: वर्क फ्रंट रवि किशन
वर्क फ्रंट की बात करें तो रवि किशन हाल ही में फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' में नजर आए, जिसमें हिमांश कोहली, शिल्पा शिंदे और सोनाली ए. सजनानी भी हैं. इसके अलावा वह जल्द ही 'खोसला का घोसला 2' में दिखाई देंगे, जो 2006 में आई हिट फिल्म की अगली कड़ी होगी.
यह भी पढ़ें : Exclusive: रवि किशन की Viral Reels तो सिर्फ ट्रेलर हैं, 'पिक्चर अभी बाकी है', को-स्टार ने खोला राज
