Michael Box Office Collection Day 13: Michael इन दिनों सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. ‘किंग ऑफ पॉप’ Michael Jackson की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. रिलीज के 13 दिन बाद भी फिल्म की कमाई लगातार बनी हुई है और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन काफी मजबूत नजर आ रहा है.
13वें दिन भी शानदार रही फिल्म की कमाई
Sacnilk के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन करीब 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वीकडेज में भी फिल्म की कमाई का स्थिर बने रहना यह दिखाता है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी कम नहीं हुआ है. भारत में अब तक फिल्म का कुल नेट कलेक्शन लगभग 42.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 51 करोड़ रुपये के पार बताया जा रहा है.
फिल्म को देशभर में अच्छी स्क्रीनिंग मिली है और इसके शोज की संख्या भी लगातार बनी हुई है. खासकर म्यूजिक लवर्स और माइकल जैक्सन के फैंस इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने पहुंच रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर लगातार चर्चा हो रही है.
जाफर जैक्सन की एक्टिंग की हो रही तारीफ
फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार Jaafar Jackson ने निभाया है. खास बात यह है कि जाफर, माइकल जैक्सन के भतीजे हैं. उन्होंने अपने डांस मूव्स, स्टाइल और एक्सप्रेशन से दर्शकों को काफी प्रभावित किया है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि स्क्रीन पर जाफर को देखकर उन्हें माइकल जैक्सन की याद आ गई.
फिल्म में माइकल जैक्सन की जिंदगी के कई अहम पहलुओं को दिखाने की कोशिश की गई है. उनके संघर्ष, सफलता और संगीत की दुनिया में बनाए गए रिकॉर्ड्स को बड़े स्तर पर पेश किया गया है. यही वजह है कि फिल्म को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
सोशल मीडिया पर बना हुआ है फिल्म का क्रेज
फिल्म के गाने, डांस सीक्वेंस और स्टेज परफॉर्मेंस वाले दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. दर्शक खासतौर पर फिल्म के विजुअल्स और म्यूजिक की तारीफ कर रहे हैं. आने वाले दिनों में भी फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: झारखंड की मिट्टी से कान्स तक का सफर, फिल्म ‘पेड़ चलता है’ ने रचा इतिहास
