Malaika Arora: व्हाइट लहंगे में अप्सरा सी खूबसूरत लगी मलाइका अरोड़ा, हर एक तसवीर है बेहद हसीन

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक है. मलाइका काफी खूबसूरत है और लेटेस्ट फोटोज में उनकी अदाएं देखने लायक है. तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक है. मलाइका की लेटेस्ट तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है. इसमें वो व्हाइट लहंगे में अप्सरा सी खूबसूरत लग रही है. इस आउटफिट में वो अलग-अलग स्टाइल में पोज दे रही है.

मलाइका अरोड़ा का ये ड्रेस मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया है. मलाइका ने इसे कुणाल रावल की प्री वेडिंग पार्टी में पहना था. इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए थे और इसमें मलाइका भी शामिल थी.

मलाइका ने इसके साथ एक ग्रीन कलर का नेकलेस पहना है. साथ ही उन्होंने एख लंबी से खूबसूरत हार के साथ इसे कंप्लीट किया है. बालों को उन्होंने खुला ही रखा है और एक ग्रीन कलर की बड़ी सी रिंग पहनी है.

मलाइका की खूबसूरती की तारीफ यूजर्स जमकर इनबॉक्स में कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, उफ, मार ही डालोगी. एक और यूजर ने लिखा, आप परी जैसी लग रही. एक और यूजर ने लिखा, प्लीज मेरे मैसेज का रिप्लाई कर दीजिए.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो मलाइका बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही है. हाल ही में एक्ट्रेस अर्जुन के जन्मदिन पर उनके साथ पेरिस गई थी. वहां से उन्होंने रोमांटिक तसवीरें पोस्ट की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >