भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. इस बार वजह कोई मैच नहीं, बल्कि एक इंस्टाग्राम लाइक है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी. दरअसल, विराट ने जर्मनी की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लिजलाज की तस्वीर को लाइक किया और फिर अनलाइक कर दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और चर्चाओं की बाढ़ आ गई. अब इसपर लिललाज का रिएक्शन आया है.
लिजलाज बोलीं- सुबह उठी तो खबरों में थी
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट पर लिजलाज ने इस पूरे मामले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह सब बहुत अजीब था क्योंकि मैं सुबह उठी और देखा कि मैं हर जगह खबरों में हूं. मुझे तो यह भी नहीं पता कि उन्होंने कब मेरी तस्वीर लाइक की थी. मुझे तो इसके बारे में न्यूज के जरिए पता चला. बहुत सारे लोगों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर मेरे बारे में छपी खबरें मुझे डीएम में भेजीं. आज मुझे बहुत सारे मैसेज आए, लोग इसे लेकर काफी एक्साइटेड थे.”
भारत दौरे में हुई क्रिकेट से पहचान
लिजलाज ने बताया कि वह पिछले साल पहली बार भारत आई थीं और यहीं उन्हें क्रिकेट से लगाव हुआ. लिजलाज ने कहा, “मेरी एक बहुत अच्छी दोस्त बेंगलुरु से है, इसलिए मैं उससे मिलने आई थी. मैंने सोचा था कि दो हफ्ते रुकूंगी, लेकिन मुझे यहां इतना अच्छा लगा कि मैं कई महीनों तक रुक गई. मुझे क्रिकेट के बारे में पता चला. इससे पहले मैं इसे नहीं देखती थी. पिछले साल आईपीएल चल रहा था, तो मैं अपने बेंगलुरु के दोस्तों के साथ मैच देखने लगी. धीरे-धीरे मुझे भी मजा आने लगा. मैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फैन बन गई. अगर आप आरसीबी को सपोर्ट करते हैं, तो विराट कोहली सबसे रोमांचक खिलाड़ी होते हैं. वह बहुत शानदार खेलते हैं. इसलिए जब उन्होंने मेरी तस्वीर लाइक की, तो मुझे बहुत खुशी हुई.”
अनलाइक करने पर बोली- मुझे उनके लिए बुरा लगा
जब उनसे पूछा गया कि विराट कोहली के अनलाइक करने पर कैसा लगा, तो उन्होंने कहा, “नहीं, मुझे तो उनके लिए थोड़ा बुरा लगा. मैं खुश थी कि उन्होंने लाइक किया, लेकिन जब उन्होंने हटाया, तो लगा कि यह इतना बड़ा मुद्दा कैसे बन गया. लोगों ने इसे नोटिस कैसे किया और खबर कैसे बना दी? शायद उनका ऐसा कोई इरादा नहीं रहा होगा. फिर भी मैं उनके सपोर्ट के लिए आभारी हूं.”
यह भी पढ़ें- कौन हैं लिजलाज और क्यों हो रही ट्रेंड? क्या सच में विराट कोहली ने लाइक की तस्वीर?
