Kundali Bhagya Upcoming Episode : अक्षय ने कृतिका को किया ब्लैकमेल, इस वजह से मांगा 20 लाख रुपए, आगे होने वाला है ये...

Kundali Bhagya Upcoming Episode : सीरियल कुंडली भाग्‍य (Kundali Bhagya) में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. घरवालों के सामने शुभम पृथ्वी का साथ देता है और एक बार फिर से वो सही साबित हो जाता है. माहिरा ने शुभम को झूठ बोलने के लिए पैसे दिए होते है.

Kundali Bhagya Upcoming Episode : सीरियल कुंडली भाग्‍य (Kundali Bhagya) में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. घरवालों के सामने शुभम पृथ्वी का साथ देता है और एक बार फिर से वो सही साबित हो जाता है. माहिरा ने शुभम को झूठ बोलने के लिए पैसे दिए होते है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि करीना कृतिका को समझाती है कि पृथ्वी उसके लिए सही नहीं है, लेकिन कृतिका अपनी मां की बात नहीं सुनती. वो कहती है ये शादी होने दीजिए, जिसके बाद करीना कहती है कि ये जिंदगी उसकी है, तो अब वो कुछ नहीं बोलने वाली. इधर पृथ्वी से प्रीता कहती है कि वो जानती है कि उसके कहने पर शुभम ने झूठ बोला है और ये बात वो साबित कर देगी.

प्रीता की बातों से पृथ्वी काफी गुस्सा हो जाता है और उसे धमकी देता है कि ये शादी होने दें. इधर कृतिका पृथ्वी की बातों से नाराज हो जाती है और वो उसे मनाता है. लेकिन वो उसे अपने कमरे से बाहर निकाल देती है. शर्लिन उससे कहती है कि वो उसे जल्दी मना लें नहीं तो उसका लूथरा हाउस का दामाद बनने का सपना अधूरा रह जाएगा.

Also Read: हिना खान ने मालदीव से शेयर की बोल्ड फोटो, क्रॉप टॉप-स्कर्ट में फोटो देख फैंस बोले- धुंधला धुंधला लागे…

अक्षय कृतिका को फोनकर शादी की बधाई देता है और बताता है कि वो उससे प्यार नहीं करता और पैसों के लिए उससे शादी कर रहा था. अक्षय कहता है कि वो उससे पैसे लेकर रहेगा, चाहें उसे ब्लैकमेल ही क्यों ना करना पड़े. अक्षय उसे धमकी देता है और कहता है कि उसके पास कृतिका के कुछ प्राईवेट फोटोज है. अगर उसने उसे 20 लाख नहीं दिए तो वो ये फोटोज वो पृथ्वी को भेज देगा.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि मोना को जब लूथरा हाउस में माहिरा नहीं मिलती है तो वो पुलिस बुलाने की धमकी सबको देती है. इधर प्रीता, करण औऱ सृष्टि शुभम को लेने के लिए उसके घर पहुंच जाते है. यहां आकर उन्हें पता चलता है कि शुभम की तो शादी ही नहीं हुई है.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >