Khatron Ke Khiladi 15: 7 साल बाद फिर से स्टंट करते दिखेंगे विवियन डीसेना? एंट्री को लेकर आई बड़ी अपडेट

Khatron Ke Khiladi 15 के कंटेस्टेंट्स को लेकर आई नई अपडेट, क्या विवियन फिर से करेंगे खतरों का सामना? पूरी डिटेल्स यहां.

Khatron Ke Khiladi 15: टीवी का पॉपुलर स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ एक बार फिर अपने 15वें सीजन के साथ लौटने जा रहा है. हर बार की तरह इस बार भी शो में खतरनाक स्टंट, जबरदस्त टास्क और ढेर सारा एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा. खास बात यह है कि इस सीजन में मेकर्स कुछ नया और अलग करने की तैयारी में हैं, जिससे दर्शकों को पहले से ज्यादा रोमांच मिलने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शो में नए चेहरों के साथ-साथ कुछ पुराने खिलाड़ी भी वापसी कर सकते हैं, जिन्होंने पहले अपने दमदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीता था. वहीं शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी इशारा कर चुके हैं कि यह सीजन पहले से ज्यादा बड़ा और धमाकेदार होने वाला है.

इसी बीच खबर यह भी सामने आ रही है कि शो में कंटेस्टेंट्स के तौर पर पुराने खिलाड़ी विवियन डीसेना की एंट्री हो सकती है, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

विवियन डीसेना की होगी दोबारा एंट्री?

Bollywood Bubble की रिपोर्ट के अनुसार, मशहूर टीवी एक्टर विवियन डीसेना इस बार शो का हिस्सा बन सकते हैं. विवियन इससे पहले सीजन 7 में वाइल्ड कार्ड के तौर पर आए थे. हालांकि, अभी बातचीत चल रही है और मेकर्स की तरफ से पक्की मुहर लगना बाकी है.

अगर विवियन आते हैं, तो यह उनके फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी होगी क्योंकि वो काफी समय बाद किसी रियलिटी शो में दिखेंगे. इससे पहले उन्हें ‘बिग बॉस 18’ में देखा गया था, जहां वो रनरअप रहे थे.

कौन-कौन से पुराने खिलाड़ी आ सकते हैं नजर?

इस बार मेकर्स शो को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए पुराने कंटेस्टेंट्स को वापस लाने की प्लानिंग कर रहे हैं. कुछ नाम ऐसे हैं जिनकी चर्चा खूब हो रही है:

  • निया शर्मा: जो सीजन 8 की विनर रह चुकी हैं.
  • करण वाही: जो सीजन 8 में नजर आए थे.
  • जैस्मिन भसीन: जिन्होंने सीजन 9 में स्टंट किए थे.
  • मिस्टर फैसू (फैजल शेख): जो सीजन 12 के रनर-अप रहे थे.

कहां और कैसे देख पाएंगे शो?

कलर्स टीवी (Colors TV) ने फरवरी 2026 में एक जबरदस्त AI प्रोमो के साथ इस शो की अनाउंसमेंट की थी. यह शो कलर्स टीवी पर तो आएगा ही, लेकिन अगर आप इसे ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो यह JioHotstar पर भी स्ट्रीम किया जाएगा. हालांकि, अभी तक शो की प्रीमियर डेट सामने नहीं आई है, लेकिन रोहित शेट्टी के फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: क्या इस बार ‘सोरिका’ की जोड़ी करेगी स्टंट? सामने आई कंटेस्टेंट्स की नई लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >