Khatron Ke Khiladi 13 में इस कंटेस्टेंट को कीड़े ने काटा, खतरनाक स्टंट करते हुए ऐसा हुआ हाल

शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर नया अपडेट आया है. शो के कंटेस्टेंट अब शो से जुड़े किस्से और स्टंट शेयर कर रहे है. अब एक एक्ट्रेस ने खतरनाक स्टंट के दौरान अपने भयानक अनुभव को साझा किया है.

Khatron Ke Khiladi 13: शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) के होस्ट रोहित शेट्टी ने फैंस को खुशखबरी दी है. शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका में शुरू हो गई है. शो में कौन-कौन होगा, इसका खुलासा भी हो गया है. इसमें एक नाम नायरा बनर्जी है. नायरा ने एक बातचीत में एक साहसी स्टंट के दौरान अपने भयानक अनुभव को बताया है. इस स्टंट में एक्ट्रेस को कीड़ों ने गहरे कट दिए, जिसके निशान रह गए.

नायरा बनर्जी को कीड़े ने काटा

शो ‘पिशाचिनी’ से दिल जीतने के बाद नायरा बनर्जी ने खतरों के खिलाड़ी 13 के एक स्टंट के बारे में बात की. एक्ट्रेन ने बताया, हमारे पास एक स्टंट था जहां हम पर कीड़े फेंके गए थे! उन्होंने हमें हर जगह काटा! मेरे निजी अंगों पर गहरे कट के निशान हैं. शुक्र है, यह अब ठीक हो रहा है, लेकिन काटे जाने का एहसास भयानक है! ये जानने के बाद इतना तो श्योर है कि इस बार दर्शकों को शो में एक से बढ़कर स्टंट देखने को मिलेगा.

नायरा बनर्जी ने कही ये बात

ईटाइम्स से बातचीत में खतरों के खिलाड़ी 13 में भाग लेने के बारे में नायरा ने कहा था, मैं चैनल के साथ अपने जुड़ाव को जारी रखने के लिए रोमांचित हूं, और इस बार यह ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ पर धमाकेदार है. मुझे विश्वास है कि यह नई यात्रा शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से मेरी सीमाओं का परीक्षण करेगी और मैं नए जोश के साथ प्रत्येक चुनौती का सामना करने के लिए उत्साहित हूं.

Also Read: सनी देओल के हमशक्ल को देख लगेगा झटका! सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा VIDEO, आपने देखा?

खतरों के खिलाड़ी 13 में हुआ एलिमिनेशन

बता दें कि शो के कास्टिंग डायरेक्टर आकाश शर्मा की ओर से इंस्टाग्राम स्टोरी में इशारा किया है कि दो कंटेस्टेंट को खतरों के खिलाड़ी 13 से बाहर कर दिया गया है. हालांकि आकाश ने यह भी कहा कि निकाले गए प्रतियोगी भारत वापस नहीं आएंगे बल्कि उन्हें केप टाउन में रहने के लिए कहा जाएगा, क्योंकि उन्हें वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों के रूप में प्रतियोगिता में फिर से प्रवेश करने का मौका मिल सकता है.

Also Read: ’26 की उम्र में सबकुछ खोकर भी उसने…,’ शाहरुख खान के संघर्ष को याद कर मनोज बाजपेयी ने कही बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >