Jigra Box Office Collection Day 1: आलिया भट्ट की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन

Jigra Box Office Collection Day 1: वेदांग रैना और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म जिगरा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. क्रिटिक्स ने जहां मूवी को पॉजिटिव रिसपांस दिया था. आइये जानते हैं इसने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ की कमाई की.

Jigra Box Office Collection Day 1: वासन बाला की इमोशनल-एक्शन रोलर-कोस्टर जिगरा इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. आलिया भट्ट और वेदांग रैना स्टारर मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छे रिव्यू मिले. हालांकि त्योहारी सीजन के बावजूद फिल्म दर्शकों को कुछ खास इम्प्रेस नहीं कर पाई. आइये जानते है इसने ओपनिंग पर कितना कलेक्शन किया है.

जिगरा ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए कितने करोड़

सैकनिल्क के अनुसार, जिगरा ने पहले दिन भारत में 4.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसमें से कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्म के हिंदी वर्जन से आया. तेलुगु-डब वर्जन में इसने केवल 5 लाख का कलेक्शन करने में सफल रहा. आंकड़ों के अनुसार, वारंगल और निजामाबाद जैसे क्षेत्रों में कुछ तेलुगु डब मॉर्निंग शो में 0 ऑक्यूपेंसी देखी गई. हालांकि, फिल्म के निर्माता को उम्मीद है कि दशहरा और वीकेंड की छुट्टियों पर लोग जरूर इसे देखेंगे और इसकी कमाई में छलाक आएगी.

जिगरा फिल्म की क्या है कहानी

वासन बाला की ओर से निर्देशित, जिगरा एक भाई और बहन के रिश्ते की कहानी को इमोशनल अंदाज में दिखाता है. जिसे क्रमशः वेदांग रैना और आलिया भट्ट ने निभाया है. फिल्म में सत्या (आलिया) अपने भाई अंकुर (वेदांग) को जेल से छुड़ाने के लिए एक निरंकुश पूर्वी एशियाई देश की यात्रा करती है. फिल्म का सह-निर्माण आलिया ने अपने बैनर इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के तहत किया है.

Also Read- Jigra Advance Booking Day 2: आखिर कितने टिकट बेच पाई आलिया-वेदांग की फिल्म, क्या टूटेगा गंगूबाई का रिकॉर्ड

Also Read- Jigra Advance Booking: स्ट्रांग ट्रेलर के बाद भी आलिया-वेदांग की की फिल्म की ठंडी शुरुआत ,नंबर्स जान हो जायेंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >