Hina Khan ने बैकलेस ड्रेस में दिखाई अपनी अदाएं, तसवीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

टीवी एक्ट्रेस हिना खान का फैशन सेंस जबरदस्त है. एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तसवीरें शेयर की है, जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही है. तसवीरों पर फैंस ताबड़तोड़ लाइक्स एंड कमेंट्स कर रहे है.

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने लेटेस्ट फोटोज से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है. हिना ने ब्लू शिमरी हाल्टर नेक जंपसूट में फोटोज पोस्ट की है, जिनपर ताबड़तोड़ लाइक्स एंड कमेंट्स आ रहे है.

हिना खान इस बैकलेस ड्रेस में काफी स्टनिंग लग रही है. कैमरे को देखकर वो सिज़लिंग तरीके से पोज दे रही है. उनका कातिलाना अंदाज देखकर फैंस उनसे नजरें नहीं हटा पा रहे है.

हिना ने स्मोकी ब्लू आईशैडो लगाया है और चमकदार हाइलाइटर यूज किया है. इस आउटफिट के साथ उन्होंने डायमंड डैंगलर इयररिंग्स और स्टेटमेंट रिंग के साथ पेयर किया.

टीवी की नागिन हिना की तसवीरों पर यूजर्स तारीफ कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आपसे खूबसूरत कोई नहीं. एक और यूजर ने लिखा, यू लुक स्टनिंग. एक और यूजर ने लिखा, आपका आई मेकअप सबसे अलग है.

हिना खान को दर्शक अक्षरा के नाम से जानते है. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता से की थी. इसमें वो एक संस्कारी बहू के रोल में दिखी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >