Suhana Khan Dance video : शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. सुहाना आज 21 साल की हो गई हैं. उनके चाहने वाले लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें विश कर रहे है. सुहाना की फैन फॉलोइंग तगड़ी है, इस वजह से अभी ट्विटर पर #SuhanaKhan ट्रेंड कर रहा है. उनकी दोस्त शनाया कपूर ने एक वीडियो पोस्ट कर सुहाना को जन्मदिन की बधाई दी है. साथ ही एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी खास पोस्ट लिखा है.
शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया हैं. वीडियो में सुहाना, शनाया और अनन्या दिख रही है और तीनों शाहरुख खान के गाने ये मेरा दिल पर डांस कर रही है. दरअसल, ये उनके बचपन का वीडियो है और तीनों इसमें काफी छोटी है. तीनों बहुत क्यूट लग रही है और जमकर बारिश में मस्ती कर रही है. बता दें कि सुहाना, अनन्या और शनाया बेस्ट फ्रेंड्स हैं.
https://www.instagram.com/p/CPKZth3DjNQ/
वीडियो को शेयर कर शनाया लिखती है, ‘हैपी बर्थडे मेरी स्वीटहार्ट. हम लोग हमेशा ऐसे ही साथ डांस करते रहेंगे.’ ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस भी सुहाना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे है. बता दें कि शनाया जल्द ही बॉलीवुड में करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करने वाली है. वहीं सुहाना ने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है.
वहीं, एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने सुहाना के लिए स्पेशल पोस्ट लिखा है. वो सुहाना की तसवीर अपने इंस्टा पोस्ट पर लगा कर लिखती है, हैप्पी बर्थ डे छोटी सुहाना. इसके अलावा गौरी खान ने भी अपनी बेटी के लिए बेहद प्यारा पोस्ट लिखा है. गौरी ने सुहाना की खूबसूरत तसवीर लगाकर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे. आज कल और हमेशा आपसे प्यार करते हैं.’
https://www.instagram.com/p/CPJTTZ7tU6v/
बता दें कि सुहाना खान फिलहाल न्यूयार्क में पढ़ाई कर रही है और वहां से वो अपनी ग्लैमरस तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है. सुहाना पॉपुलर स्टारकिड में से एक है और वो काफी स्टाइलिश भी है. उनके इंस्टाग्राम पर उनकी बेहद स्टनिंग तसवीरें है, जिनपर फैंस की निगाहें थम जाती है.
