Good Bad Ugly OTT Release: 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म इस ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

Good Bad Ugly OTT Release: बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद, थाला अजित कुमार ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. जी हां वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली गुड बैड अग्ली नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. आइये जानते हैं कब आप इसे डिजिटली देख सकते हैं.

Good Bad Ugly OTT Release: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार स्टारर गुड बैड अग्ली 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छे रिव्यू मिले थे. यह 2025 की सबसे अधिक कमाई करने वाली तमिल फिल्म बनकर उभरी. मूवी ने भारत में 153 करोड़ के लगभग कमाई की. वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 200 करोड़ से ज्यादा रहा. अगर अभी तक आपने ये मूवी नहीं देखी है, तो अब ये ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

किस ओटीटी पर रिलीज होगी गुड बैड अग्ली

एक्शन कॉमेडी ड्रामा 8 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. यह पांच क्षेत्रीय भाषाओं तमिल, हिंदी, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होगी. स्ट्रीमिंग दिग्गज ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया. जिसके कैप्शन में लिखा, ”वह अच्छा बनना छोड़ चुका है… अब वह बुरा बनने जा रहा है और चीजें बदसूरत होने वाली हैं. नेटफ्लिक्स पर गुड बैड अग्ली देखें, 8 मई को तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी.”

गुड बैड अग्ली को लेकर फैंस ने किया रिएक्ट

गुड बैड अग्ली का जैसे ही ओटीटी डिटेल्स शेयर किया. फैंस सुपरएक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”आज का बेस्ड न्यूज है, ये तो.. मजा आ गया.. जरूर इस वीकेंड में एंजॉय करेंगे.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अजीत कुमार को वीकेंड में देखा जाएगा… ओजी थाला इज बैक.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”थैंक्यू नेटफ्लिक्स… आपने मुझे अजीत कुमार को फिर से देखने का मौका दिया.”

गुड बैड अग्ली के बारे में

270 करोड़ के कथित बजट पर बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 200 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने तमिलनाडु में 140.85 करोड़ और अन्य क्षेत्रों में 86.15 करोड़ की कमाई की. गुड बैड अग्ली ने अपने पहले दिन दुनियाभर में 50 करोड़ कमाए थे, जिसमें भारत से 34 करोड़ से अधिक की कमाई हुई, जो अजित के लिए पहले दिन की सबसे अधिक कमाई बन गई. इस साल अजित की दो फिल्में रिलीज हुईं, विदामुयार्ची और गुड बैड अग्ली, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन किया.

यह भी पढ़ें- Retro Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी सूर्या की रेट्रो पर बरसे नोट, जानें अब तक की टोटल कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >