GHKPM Spoiler Alert: विनायक के हाथ लगी सईं और विराट की तस्वीर, उसे क्या जवाब देगी पाखी?

आने वाले एपिसोड में विनायक को सई और विराट की तस्वीर मिलती है जो उसे चौंका देती हैं. वो इसे लेकर पाखी से सवाल करता है. अब पाखी फोटो के बारे में विनायक को कैसे समझायेगी, यह देखना दिलचस्प होगा.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin spoiler: सीरियल गुम है किसी के प्यार में आनेवाले एपिसोड में नया ट्विस्ट आनेवाला है. सई, विराट और पाखी की बदलती केमिस्ट्री फैंस को बांधे हुए है. आपने देखा कि पाखी और विराट हनीमून पर चले जाते हैं. सवि और विनायक सईं के साथ हैं. पाखी सईं को कॉल करती हैं और उनकी जान बचाने के लिए धन्यवाद करती हैं.

दवाई खाने से इंकार कर देती हैं पाखी

इधर विराट को एक कपल मिलता है जो विनायक के बारे में सच्चाई तक पहुंचने में उसकी मदद कर सकता है. विराट पाखी को ध्यान रखता है और उसे दवाई खिलाने की कोशिश करता है, लेकिन वह मना कर देती है क्योंकि दवाओं के असर के बाद उसे नींद आने लगती है और वह विराट के साथ समय बिताना चाहती है. विराट साफ कहता है कि उनका स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता है.

सईं को देखकर परेशान हुआ विनायक

दूसरी तरफ, विनायक को सईं की आंखें सूजी हुई नजर आती हैं. वह इसे लेकर थोड़ा परेशान होता है. वो उससे पूछता है कि क्या वह रो रही थी. जबकि सईं इस छुपाने की कोशिश करती हैं और कहती हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है. लेकिन विनायक इस बात को लेकर निश्चित है कि वो रो रही थी. विनायक सईं को हंसाने की कोशिश करता है यह देखकर सईं खुश हो जाती है.

नयी शुरुआत करना चाहती हैं पाखी

विराट अपने बेटे के बारे में सोचता रहता है, लेकिन इसी बीच पाखी उसके पास आकर्षक ड्रेस पहनकर आती है. विराट उसे देखकर चौंक जाता है. वह उसके लिए इतना कुछ करने के लिए उसे धन्यवाद देती है और उसे बताती है कि वह एक नई शुरुआत करना चाहती हैं.

Also Read: मलाइका अरोड़ा संग इस वजह से क्रिसमस सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हो पाये अर्जुन कपूर, खुद किया खुलासा
विनायक के हाथ लगी विराट-सईं की तस्वीर

आने वाले एपिसोड में विनायक को सई और विराट की तस्वीर मिलती है जो उसे चौंका देती हैं. वो इसे लेकर पाखी से सवाल करता है. अब पाखी फोटो के बारे में विनायक को कैसे समझायेगी, यह देखना दिलचस्प होगा. अब सीरियल की कहानी एक नया मोड़ लेनेवाली है. बता दें कि यह शो टीआरपी लिस्ट में यह शो दूसरे नंबर पर बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >