Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी ने मुकुल से मांगी माफी, यशवंत के इस बात को लेकर ईशान है परेशान

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दूर्वा, मुकुल से अन्वी और उसके लिए खरीदे गए गिफ्ट्स में अंतर के बारे में पूछती है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह के सीरियल गुम है किसी के प्यार में दर्शकों को खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सवी की शादी ईशान से हो गई है. हालांकि सवी और ईशान दोनों ये शादी नहीं करना चाहते थे, लेकिन हालातों के सामने दोनों को झुकना पड़ा. रीवा इस शादी से टूट गई थी, लेकिन अब वो ईशान की दोस्त बन गई है. उसे उम्मीद है कि सवी और ईशान का रिश्ता जल्द खत्म हो जाएगा और वो एक बार फि से ईशान से शादी कर पाएगी. आने वाले ट्रैक की कहानी देखकर लोगों को मजा आएगा.


गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड
गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दूर्वा, मुकुल से अन्वी और उसके लिए खरीदे गए गिफ्ट्स में अंतर के बारे में पूछती है. मुकुल उसे समझाता है कि वो अन्वी उसकी चहेती है. मुकुल, अन्वी से मिलने उसके कमरे में जाता है और अन्वी उसे देखकर शांत हो जाती है. उस समय निशिकांत आता है और मुकुल से मिलता है. मुकुल ने निशिकांत को अन्वी के प्रति अपने लगाव को लेरक बात किया. निशिकांत उससे मजाक में कहता है कि उस अन्वी को गोद ले लेना चाहिए.


अन्वी से मिलने आया मुकुल
कमरे से निकलने से पहले मुकुल, अन्वी को पेरिस की अपनी आगामी समर वेकेशन ट्रिप के बारे में बताता है. मुकुल और अप्सरा भोसले परिवार के आतिथ्य से काफी खुश होते हैं और उनको थैंक्यू कहते है. मुकुल ने ईशान को परिवार के साथ मिलकर भोजन करने के महत्व पर जोर देते हुए सवी को डिनर पर बुलाया. ईशान, सवी को बुलाता है और उससे कोई ड्रामा करने के लिए नहीं कहता. मुकुल ने लंबे समय के बाद परिवार के एक साथ भोजन करने पर अपनी खुशी व्यक्त करते की.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अक्का साहेब इस वजह से सवी से होगी इंप्रेस, धोएगी उसके पैर


सवी ने मुकुल से मांगी माफी
ईशान मेडिकल कॉलेज के लिए फंडिंग को लेकर यशवंत की चिंताओं को याद करते हैं. सवी, मुकुल से अपने लड़ाई को लेकर माफी मांगती है और उनको थैंक्यू कहती है. मुकुल जाने से पहले अपना आशीर्वाद दिया. अगले दिन कॉलेज में सवी को पता चलता है कि प्रीति अपनी परेशानी की वजह से बहुत सारी नींद की गोलियां ले रही है. सवी इस बात से परेशान हो जाती है और फैसला करती है कि वो छात्रों को एकजुट करके मुद्दे का समाधान करेगी.


जानें अबतक क्या हुआ खास
अबतक आपने गुम है किसी के प्यार में देखा कि, यशवंत ने मूर्ति के बारे में पूछा. सवी ने बताया कि वो इसे रामटेक के मंदिर से लेकर आई है, जहां ऐसी मूर्तियां विशेष रूप से बेची और स्थापित की जाती हैं. सुरेखा कहती है कि ऐसी ही मूर्ति उसे उसके पिता ने दी थी औऱ वो काफी भावुक हो जाती है. अस्मिता सवी के पैर धोने की रस्म निभाने का प्रस्ताव रखती है, जो सुरेखा कहती है कि वो उसे करेगी. ईशान सुरेखा की इच्छा को प्राथमिकता देता है और पहले पंचमुखी मूर्ति स्थापित करने का सुझाव देता है. जिसके बाद अस्मिता कहती है कि सवी और ईशान को आरती करनी चाहिए क्योंकि वो अब पति-पत्नी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >