Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के सेट पर निकला अजगर, ‘ईशान’ ने शेयर किया खतरनाक VIDEO, यूजर्स बोले- हे भगवान…

शक्ति अरोड़ा इंस्टाग्राम पर वैसे तो गुम है किसी के प्यार में के कास्ट के साथ तसवीरें अपलोड़ करते रहते है. लेकिन इस बार जो उन्होंने वीडियो पोस्ट किया, उसे देखकर फैंस के होश उड़ गए.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में नये कास्ट की एंट्री हो गई है और कहानी भी बदल गई है. सई-विराट की लवस्टोरी से आगे बढ़कर अब कहानी सवी-ईशान के ईद-गिर्द घूम रही है. ईशान का रोल शक्ति अरोड़ा निभा रहे है. शक्ति सेट से तसवीरों और वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे है. इस बीच उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अजगर नजर आ रहा है.

गुम है किसी के प्यार में के सेट पर निकला अजगर

शक्ति अरोड़ा इंस्टाग्राम पर वैसे तो गुम है किसी के प्यार में के कास्ट के साथ तसवीरें अपलोड़ करते रहते है. लेकिन इस बार जो उन्होंने वीडियो पोस्ट किया, उसे देखकर फैंस के होश उड़ गए. उन्होंने बताया कि सेट पर एक बहुत बड़ा अजगर पकड़ा गया है. जी हां, आपने सही पढ़ा. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, इस सुंदरी को आज हमारे सेट पर देखा और सांप पकड़ने वाले ने कहा कि उसने कम से कम 150 अंडे दिए हैं.. और चिंता न करें.. उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया है…

यूजर्स के कमेंट

शक्ति अरोड़ा के वीडियो शेयर करने के बाद इसपर खूब सारे कमेंट आने लगे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हे भगवान, सुरक्षित रहो शक्ति. एक यूजर ने लिखा, सारी अजीब चीजें GHKKPM के सेट पर क्यों होती है, पहले आग और अब सांप. एक यूजर ने लिखा, लगता है ये रास्ता भूल गई. एक यूजर ने लिखा, लगता है ऑडिशन देने आया होगा.

शक्ति अरोड़ा ने कही ये बात

‘पवित्र रिश्ता’ के अभिनेता शक्ति अरोड़ा, जो ईशान की भूमिका निभा रहे हैं, ने गुम है किसी के प्यार में काम करने को लेकर कहा था, “मैं हर शो को ऐसे मानता हूं, जैसे कि यह मेरा पहला शो है. मैं जिस भी नए शो में जाता हूं, वह उत्साह और घबराहट साथ-साथ चलती है. गुम है किसी के प्यार में के पहले सीजन को बहुत प्यार मिला है और हमें उम्मीद है कि हमें दर्शकों से उतनी ही प्रशंसा मिलेगी.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >