Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो के ऑफ-एयर होने पर अर्श गुजराल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं शॉक्ड और निराश हूं…

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जा रहा है कि सवी और रजत की शादी से सई सबसे ज्यादा खुश है. उसे खुशी है कि अब वो अपनी परी आंटी के साथ रह सकती है. वहीं, शो के ऑफ-एयर होने की खबरों पर अंकित अरोड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में कुछ महीने पहले ही सात साल का लीप आया है, जिसमें हितेश भारद्वाज आए है. शो की कहानी अभी धीरे-धीरे आगे बढ़ ही रही है कि इसके ऑफ-एयर की खबरें सोशल मीडिया पर आने लगी. फैंस ये जानकर शॉक्ड हो गए. वहीं, हाल ही में हितेश ने इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए बताया कि शो बंद नहीं होने वाला है. अब सीरियल में विलेन अर्श गुजराल का किरदार निभा रहे एक्टर ने अंकित अरोड़ा इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

क्या ऑफ-एयर होगा गुम है किसी के प्यार में?

गुम है किसी के प्यार में बंद नहीं हो रहा है. अंकित अरोड़ा ने टाइम्स नाउ/टेली टॉक इंडिया से बात करते हुए कहा, “मैं शॉक्ड और निराश हूं कि दर्शक हमारे शो के बंद होने की अफवाहों पर विश्वास कर रहे हैं. मैं बता दूं – शो तरह से सुरक्षित है और कहीं नहीं जा रहा है.”

अंकित अरोड़ा ने क्या कहा?

अंकित अरोड़ा ने कहा, ”गुम है किसी के प्यार में के ऑफ-एयर होने की अफवाहें बेसलेस है. शो की टीआरपी में हो सकता है थोड़ी गिरावट आई हो, लेकिन किसी भी शो के लिए ये नॉर्मल है.”

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जा रहा?

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जा रहा कि सवी और रजत की शादी हो गई है. रजत की बहन ने दोनों के लिए होटल में एक कमरा बुक किया होता है. सवी को घबराहट होती है ये सोचकर कि रजत के दिमाग में अभी क्या चल रहा है. वहीं, आशका, अर्श से अपनी शादी करने की बात कहती है, लेकिन वो उसे टाल देता है. अर्श कहता है कि पहले सई की कस्टडी उन्हें मिल जाए, फिर वो शादी की बात करते हैं. आशका, सई की कस्टडी लेने के लिए वकील से बात करती है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ऑफ-एयर नहीं होगा सवी-रजत का शो, ये एक्टर्स नहीं करेंगे रिप्लेस, जानें लेटेस्ट अपडेट

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में होगी इस किरदार की एंट्री, रजत-सवी की शादी रोकने के लिए आशका लगाएगी सबसे बड़ा दांव

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत-सवी की शादी से पहले ईशा ने रखी 2 शर्त, क्या फिर भोसले-ठक्कर परिवार में होगा हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >