Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी के बाद रजत ने शो में री-एंट्री को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्लानिंग हुई, लेकिन…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: परम सिंह और भाविका शर्मा स्टारर गुम है किसी के प्यार में अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को बांधे हुए है. हाल ही में पुलिस ऑफिसर के रूप में सवी की भूमिका निभाने वाली भाविका शर्मा की एंट्री हुई है. हालांकि फैंस रजत को काफी मिस कर रहे हैं. अब हितेश भारद्वाज ने अपनी री-एंट्री को लेकर बात की है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में कई बदलाव देखने को मिले. जहां तेजू का किरदार निभाने वाली वैभवी हुंकारे का शो से पत्ता कट गया. वहीं सवी के रूप में भाविका शर्मा की री-एंट्री हुई. अब सीरियल में रजत ठक्कर का किरदार निभाने वाले हितेश भारद्वाज ने अपनी री-एंट्री को लेकर बात की है.

हितेश भारद्वाज ने गुम है किसी के प्यार में के नए प्रोमो पर किया रिएक्ट

दरअसल गुम है किसी के प्यार में के मेकर्स ने हाल ही में एक जबरदस्त प्रोमो शेयर किया. इसमें रजत की झलक देखने को मिली. उनसे पूछा गया कि उन्होंने खुद को शो के नए प्रोमो में देखा. इसपर इंडिया फोरम्स से खास बातचीत में उन्होंने कहा, ”हां, मैंने प्रोमो देखा और मुझे यह काफी पसंद आया, लेकिन देखिए मैं पूरी तरह से समझ सकता हूं कि जिस तरह से भी प्रोमो शूट हुआ होगा, फैंस निराश होंगे, क्योंकि हम साथ नहीं हैं, लेकिन मुझे प्रोमो पसंद आया और मुझे यकीन है कि मेकर्स जो हैं, वो शो के साथ जस्टिस करेंगे और जो भी बदलाव आ रहे हैं, उसमें काफी ट्विस्ट और टर्न होंगे.

क्या हितेश भारद्वाज को मिला था शो में आने का ऑफर

हितेश भारद्वाज इन-दिनों डाकिनी का हिस्सा हैं और एक नया सफर शुरू कर चुके हैं. ऐसे में क्या उन्होंने वापसी का ऑफर मिला था. इसपर बात करते हुए एक्टर ने कहा, ”हां, मुझे फिर से शो की पेशकश की गई थी, लेकिन बात यह है कि मैं दूसरा शो कर रहा हूं, इसलिए थोड़ा मुश्किल था. काफी बातें हुई, कई प्लानिंग हुई, लेकिन नए शो को डिस्टर्ब करना भी सही नहीं है. अभी नहीं पाया, लेकिन फ्यूचर में कुछ भी हो सकता है.” हितेश ने गुम है किसी के प्यार में की पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दी. उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि अच्छा कंटेंट होगा और यह दर्शकों को पसंद आएगा.

हितेश भारद्वाज ने शो में अपनी री-एंट्री पर तोड़ी चुप्पी

शो में अपनी री-एंट्री को लेकर हितेश भारद्वाज ने कहा, निश्चित रूप से मुझे यह करना अच्छा लगता… पक्का, 100 प्रतिशत में शो में एंटर करता. यह केमिस्ट्री के कारण है, क्योंकि सरज के फैंस रजत और सवी को मिस कर रहे थे. मुझे ऐसा लगता है कि कुछ शो ऐसे होते हैं, जो आपके लिए बहुत अच्छा काम करते हैं, आपके करियर और लाइफ में, तो गुम है किसी के प्यार में वैसा ही है. खुश हूं कि मैं इस शो का पार्ट बन गया और मैं इससे भी ज्यादा खुश होऊंगा कि अगर मैं वापस कभी इस शो का पार्ट बन पाऊं.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप, पहले दिन छापे इतने नोट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >