दिल्ली से प्यार करने पर मजबूर कर देंगी ये फिल्में, लिस्ट में फुकरे से लेकर मर्दानी शामिल

फिल्में देखना किसे पसंद नहीं है और अगर ये मूवीज आपके शहर पर बेस्ड हो या फिर शूट की गई हो, तो देखने में अलग ही मजा आता है. आज हम आपको कुछ फिल्मों के नाम बताएंगे, जिसे आप ओटीटी पर देखेंगे तो आपको दिल्ली से प्यार हो जाएगा.

अगर आप दिल्ली में रहते हैं या फिर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपको इस शहर से वाकई में प्यार हो जाएगा. लिस्ट में फुकरे से लेकर मर्दानी तक शामिल है.

Band baaja baarat

बैंड बाजा बारात
अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म बैंड बाजा बारात साल 2010 में रिलीज हुई थी. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. फिल्म में, श्रुति कक्कड़ और बिट्टू शर्मा एक वेडिंग प्लेनिंग इंटरप्राइज बनाते हैं और दिल्ली की शादियों को अच्छे से अरेंज करते हैं.

Rang de basanti

रंग दे बसंती
आमिर खान, अतुल कुलकर्णी, शरमन जोशी और कुणाल कपूर स्टारर रंग दे बसंती एक क्राइम ड्रामा है, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं. ये फिल्म छह युवा भारतीयों की कहानी को दिखाती है, जो अन्याय के खिलाफ लड़ते हैं. इसकी शूटिंग दिल्ली में हुई है.

Also Read- Heeramandi OTT Release: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट

Oye lucky lucky oye

ओए लकी! लकी ओए!
ओए लकी! लकी ओए! अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. ये कॉमेडी फिल्म दिल्ली के रहने वाले देविंदर सिंह उर्फ ​​बंटी की जर्नी को दिखाती है, जो रियल लाइफ में एक चोर है.

Fukrey

फुकरे
पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, वरुण शर्मा, अली फजल स्टारर फुकरे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो और डिज़्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म दिल्ली में मौजूद एक स्कूल के बैकबेंचर्स पर बेस्ड है, जो कुछ बड़ा करने की सोचते हैं.

Delhi belly

दिल्ली बेली
अगर आपने अभी तक दिल्ली बेली नहीं देखी है, तो ये आपको नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी. कॉमेडी फिल्म तीन दोस्तों पर केंद्रित है, जो दिल्ली आने के दौरान बहुत परेशानी में पड़ जाते हैं.

No one killed jessica

नो वन किल्ड जेसिका
नो वन किल्ड जेसिका एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है, जिसमें रानी मुखर्जी ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को इम्प्रेस किया. इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read- OTT पर एंजॉय करें ये मर्डर मिस्ट्री फिल्में, ट्विस्ट देख छूट जाएगा पसीना, अभी देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >