जब टीवी के ‘आदर्श पति’ पर लगे चीटिंग करने का आरोप, को-एक्टर को किस करने के बाद पत्नी ने फेंका था फोन, जानें Ram Kapoor की वो Controversy

टीवी के पॉपुलर एक्टर राम कपूर अक्सर अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ कई बड़े विवादों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. 'लॉक अप 2' में निजी जिंदगी के चौंकाने वाले खुलासों से लेकर को-स्टार्स पर बयानों और इंटीमेट सीन के बवाल तक, जानें राम कपूर से जुड़े 5 बड़े विवाद

Ram Kapoor Controversies: टीवी के मशहूर अभिनेता राम कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ कई बार विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं. निजी जिंदगी से जुड़े चौंकाने वाले खुलासों से लेकर शो में लगे गंभीर आरोपों और इंटीमेट सीन को लेकर हुई चर्चा तक, उनके करियर में ऐसे कई मौके आए जब वह खबरों का हिस्सा बने. आइए जानते हैं राम कपूर से जुड़े उन विवादों के बारे में, जिन्होंने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं.

Ram Kapoor Molested at 13: राम कपूर ने 13 साल की उम्र में झेला था मोलेस्टेशन

राम कपूर ने ‘लॉक अप 2’ में अपनी जिंदगी का बेहद पर्सनल और दर्दनाक एक्सपीरियंस शेयर किया था. उन्होंने बताया कि जब वह करीब 13 साल के थे और बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे, तब 10वीं कक्षा के एक छात्र ने कंबल के अंदर उन्हें गलत तरीके से छुआ था. राम के मुताबिक, उस समय वह समझ नहीं पा रहे थे कि उन्हें कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए और आसपास करीब 30-40 बच्चे मौजूद थे, इसलिए वह डरकर चुप हो गए थे.

Shreya Kalra-Ram Kapoor Kiss Controversy: जब श्रेया कालरा को लॉकअप में राम कपूर ने किया था किस 

‘लॉक अप 2’ के दौरान राम कपूर उस वक्त कंट्रोवर्सी में आ गए, जब कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने उनके व्यवहार को लेकर आपत्ति जताई. श्रेया ने कहा था कि राम उन्हें बार-बार किस करते थे और कई बार उनकी पर्सनल बाउंड्री के काफी करीब आ जाते थे. उन्होंने यह भी कहा कि राम को अपनी सीमाएं बनाए रखनी चाहिए.

राम कपूर और श्रेया कालरा, फोटो- इंस्टाग्राम

मामले ने तब ज्यादा तूल पकड़ा जब शो में राम की पत्नी गौतमी कपूर पहुंचीं और उन्होंने श्रेया से पति की ओर से माफी मांगी. बाद में राम ने सफाई देते हुए कहा कि श्रेया को ग्रोन अप होने की जरूरत है.

‘When Ram Kapoor Kissed Sakshi Tanwar on Screen: बड़े अच्छे लगते हैं’ के किसिंग सीन पर भी हुआ था बवाल

राम कपूर ने लॉकअप में खुलासा किया था कि टीवी पर किस करने वाले वह पहले एक्टर है. उनका और साक्षी तंवर का ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का किसिंग सीन टीवी के सबसे चर्चित सीन्स में गिना जाता है. इस सीन को लेकर राम ने बताया था कि वह खुद भी इसे लेकर पूरी तरह कम्फर्टेबल नहीं थे और उन्होंने पहले पत्नी गौतमी कपूर से बात करने की कोशिश की थी.

राम और साक्षी, फोटो- इंस्टाग्राम

हालांकि गौतमी ने बाद में खुलासा किया कि जब राम ने उन्हें रात करीब 2:30 बजे इस सीन के बारे में बताया, तो उन्होंने गुस्से से फोन फेंक दिया था.

यह भी पढ़ें: KISS विवाद पर राम कपूर ने दी सफाई, श्रेया कलरा संग बातचीत का किया खुलासा

Ram Kapoor Was a Play Boy Before Marriage: शादी से पहले ‘बहुत सारे अफेयर्स’ का किया खुलासा

राम कपूर ने ‘लॉक अप 2’ में अपनी शादी से पहले की लव लाइफ को लेकर भी बड़ा खुलासा किया. श्रेया कालरा से बातचीत पर उन्होंने बताया कि शादी से पहले वह ‘प्लेबॉय’ थे और उनके इतने रिश्ते रहे कि वह उनकी संख्या भी नहीं बता सकते. राम ने हालांकि यह भी स्पष्ट किया कि गौतमी कपूर से शादी के बाद उनका कोई अफेयर नहीं रहा.

राम कपूर और गौतमी कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

इतना ही नहीं गौतमी को एकता कपूर ने आगाह भी किया था कि राम कपूर से शादी न करें. हालांकि गौतमी ने अपने दिल की सुनी और राम कपूर से 14 फरवरी 2003 को शादी की.

Ram Kapoor Comment on Female Clothes: ‘मिस्ट्री’ प्रमोशन के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियों का आरोप

राम कपूर साल 2025 में अपनी वेब सीरीज ‘मिस्ट्री’ के प्रमोशन के दौरान भी कंट्रोवर्सी में आए थे. एक प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान उन पर टीम के सदस्यों और क्रू के सामने कथित तौर पर सेक्सुअली इन एप्रोप्रियेट और आपत्तिजनक कमेंट करने के आरोप लगे थे. राम पर पुरुष एग्जीक्यूटिव को किस करने, सेक्स पोजीशन और महिला क्रू मेंबर के कपड़ों को लेकर कमेंट करने पर  प्रमोशनल इंटरव्यू से हटा दिया गया था.

यह भी पढ़ें : Ram Kapoor Birthday: 140 किलो वजन और सेट पर शराब की लत, जानिए कैसे राम कपूर ने बदली अपनी जिंदगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >