Bollywood पर Coronavirus का असर, 800 Crore का LOSS

Coronavirus Effect in Bollywood- कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण पूरी दुनिया सहमी हुई है. इसका असर फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ रहा है. कोरोना से बचने के लिए अब तक 3500 से भी ज्यादा स्क्रीन्स को बंद कर दिया गया है.

Coronavirus Effect in Bollywood: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रभाव के कारण पूरी दुनिया सहमी हुई है. इसका असर फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ रहा है. कोरोना से बचने के लिए अब तक 3500 से भी ज्यादा स्क्रीन्स को बंद कर दिया गया है. ट्रेड विशेषज्ञों और फिल्मी पंडितों के अनुसार, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह संकट का समय है. इससे फिल्म इंडस्ट्री को करोड़ों का नुकसान होगा.

ट्रेड विशेषज्ञ तरन आदर्श ने कहा कि मौजूदा समय पर नुकसान 500 से 800 करोड़ रुपये हो सकता है. एक दूसरे जानकार ने कहा कि मौजूदा स्थिति की वजह से इंडस्ट्री को मौजूदा साल की पहली तिमाही में लगभग 350 करोड़ का नुकसान हो सकता है.

मुंबई मिरर से बात करते हुए ट्रेड एनालिसिस्ट कोमल नाहटा ने भी हिंदी इंडस्ट्री को कोरोना वायरस से 800 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है. वहीं, फिल्म क्रिटिक और मल्टीप्लेक्स ओनर राज बंसल के अनुसार, ‘अगर पूरे भारत के सिनेमाघर बंद होते हैं, तो थिएटर्स मालिकों को एक हफ्ते में करीब 40-50 करोड़ का नुकसान होगा. वहीं, इस वक्त करीब आधा भारत बंद है.’

तरण आदर्श ने कहा कि चूंकि प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और एक्जिबिशन को पूरी तरह बंद कर दिया गया है, ऐसे में इंडस्ट्री का नुकसान कई गुणा बढ़ने का चांस है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि चीजों को सामान्य होने में वक्त लगेगा और आने वाले महीनों में दर्शकों का थियेटर्स की ओर वापस लौटना भी आसान नहीं होगा क्योंकि हर कोई अभी काफी डर और पैनिक के साए में है.

तरण आदर्श ने कहा कि चूंकि प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और एक्जिबिशन को पूरी तरह बंद कर दिया गया है, ऐसे में इंडस्ट्री का नुकसान कई गुणा बढ़ने का चांस है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि चीजों को सामान्य होने में वक्त लगेगा और आने वाले महीनों में दर्शकों का थियेटर्स की ओर वापस लौटना भी आसान नहीं होगा क्योंकि हर कोई अभी काफी डर और पैनिक के साए में है.

हिंदी फिल्मों के प्रमुख बेल्ट मुंबई, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पंजाब और बिहार में थिएटर्स बंद हैं. सिनेमाघरों के बंद रहने के कारण अभी चल रही टाइगर श्राफ की ‘बागी 3’ और इरफान खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

सरकार की ओर से सिनेमाघर बंद करने के बाद फिल्म जगत के संगठन भी आगे आए और उन्होंने सभी शूटिंग रोकने का फैसला किया. अब 19 मार्च से लेकर 30 मार्च तक पूरे देश में शूटिंग नहीं होगी. वहीं, इससे पहले कई फिल्मों जैसे- जर्सी, भुल-भुलैया-2, ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कुछ समय के लिए रोक दी गई था. शूटिंग रोकने का फैसला इसलिए लिया गया ताकि लोग एक जगह जमा ना हो.

कई फिल्मों की रिलीज डेट टाल दी गई है. बिग बजट फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट भी खिसक चुकी है. मार्च के अंत और अप्रैल के शुरू में सूर्यवंशी, 83, संदीप और पिंकी फरार फिल्में रिलीज होनी थी, जो आगे रिलीज की जाएगी. हालांकि अभी तक फिल्मों के रिलीज के लिए नयी तारीख फिक्स नहीं की गई है.

तरण आदर्श ने कहा कि इंटरनेशनल मार्केट्स में जहां भारत की कई फिल्में रिलीज होती हैं, वहां हालात और भी बदतर होने की स्थिति है क्योंकि भारत से बाहर कई देशों में स्थिति काफी चिंताजनक है. बता दें कि कोरोना वायरस के आतंक के बाद चीन ने पहली बार सिनेमाघरों को ओपन किया है लेकिन लोगों ने थियेटर्स से दूरी बनाना ही उचित समझा.

टी सीरीज के हेड भूषण कुमार ने बताया कि यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए नहीं, बल्कि सभी लोगों के लिए सबसे बुरा समय है. जहां तक इंडस्ट्री का सवाल है, तो इससे कारोबार पर असर हो रहा है. उनके मुताबिक अभी कोई आंकड़ा सामने रखना जल्दबाजी होगी, लेकिन अभी स्थिति सामान्य कब होगी, यह जानकारी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >