Anupama: स्मार्टनेस में सुधांशु पांडे को कड़ी टक्कर देते है उनके बेटे, फिल्मी है वनराज शाह की रियल लव स्टोरी

Sudhanshu Pandey Love Story: शो अनुपमा दर्शकों का फेवरेट काफी लंबे समय से बना हुआ है. शो में वनराज शाह का रोल सुधांशु पांडे निभा रहे है. सुधांशु की रियल वाइफ काफी खूबसूरत और स्टाइलिश है.

शो अनुपमा में वनराज शाह का रोल सुधांशु पांडे निभा रहे है. शो में वनराज की पत्नी का रोल मदालसा शर्मा निभा रही है. रियल लाइफ में सुंधाशु की पत्नी का नाम मोना पांडे है. मोना और सुंधाशु की लव स्टोरी काफी फिल्मी है.

सुधांशु पांडे ने मोना से 22 साल की उम्र में शादी किया था. एक्टर को मोना से पहली नजर में प्यार हुआ था. सुधांशु ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो मोना से मिले थे तो वो किसी और के साथ रिलेशनशिप में थे. एक्टर ने बताया था, ‘मैंने एक बड़े शो में हिस्‍सा लिया था. उसके मुझे अच्‍छे पैसे भी मिलने थे. मगर मुझे अकाउंट चैक करने पर ऐसा महसूस हुआ कि उस शो की पेमेंट ही मुझे नहीं हुई है. मैंने गुस्‍से में एजेंसी में कॉल लगाया.

आगे सुधांशु ने कहा था, वहां पर एक लेडी ने कॉल उठाया और बताया कि मैंने चेक ले लिया है. लेकिन मैं अपनी बात पर अड़ा था. उसके बाद मैं एजेंसी पहुंचा, जहां उस लेडी ने मुझे प्रूफ के साथ दिखाया कि मैंने चेक ले लिया है.

सुधांशु ने कहा था, वो पल मेरे लिए काफी एम्बेरेसिंग था मगर उसी समय मुझे इस बात का अहसास भी हुआ कि मेरे गुस्‍से को उस लेडी ने कितनी समझदारी के साथ हैंडल किया. बस फिर क्‍या था मुझे उसी समय उससे प्‍यार हो गया.

सुधांशु और मोना ने साल 1996 में सात फेरे लिए थे. दोनों के दो बेटे है, जिनका नाम निरवान और विवान पांडे है. निरवान अपने पिता के जैसे ही स्मार्ट और हैंडसम है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों एक्टिंग की दुनिया में काम करना चाहते है.

सुधांशु पांडे का बड़ा बेटा काफी स्मार्ट है और अपने पिता से काफी मिलता है. तसवीर में ये आप देख सकते है. बता दें कि सुधांशु अक्सर अपने परिवार के साथ तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >