दीया और बाती हम की संध्या ने अपने नए डांस वीडियो से हेटर्स को दिया करारा जवाब, आपने देखा क्या

Deepika Singh New Dance Video: दीपिका सिंह को उनके डांस वीडियोज के लिए अक्सर ट्रोल किया जाता है. उनके डांस स्टेप्स का भी काफी ज्यादा मजाक उड़ाया जाता है. अब एक्ट्रेस ने एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने हेटर्स को करारा जवाब दिया.

Deepika Singh New Dance Video: दीया और बाती हम फेम दीपिका सिंह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. हालांकि अपने डांस वीडियो के लिए अक्सर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती हैं. इसी को लेकर अब अभिनेत्री ने एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें हेटर्स और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया. दीपिका ने इंस्टाग्राम पर फाल्गुनी पाठक के गाने अइयो रामा पर डांस करते हुए एक नया क्लिप डाला. उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, “नफरत करने वाले नफरत करेंगे, लेकिन मैं ट्रोल होने वाली हूं.” उन्होंने आगे लिखा, “और यहां मैं आपको इस अनपॉलिश्ड, प्रैक्टिस नहीं किए गए, डांसिंग वीडियो को पोस्ट करके मुझे अपमानित करने का मौका दे रही हूं. नहीं, मैं ट्रोलर्स नहीं चाहती, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के साथ इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहना चाहती हूं. मुझे पता है कि मैं अपने डांस में अच्छा कर सकती हूं, लेकिन इसके लिए टाइम की जरुरत होती है, जो मेरे पास नहीं है. दीपिका के फैंस ने इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसाया. एक यूजर ने लिखा, ”वाह क्वीन हो आप.. दिल जीत लिया.” दीया और बाती हम और मंगल लक्ष्मी जैसे शो के लिए मशहूर दीपिका को डांस करना बहुत पसंद है.

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3 Title Track: पिटबुल-दिलजीत के मोडिफाई वर्जन पर झूम उठेंगे आप, कार्तिक आर्यन का डांस देख फैंस बोले- उफ्फ

Also Read- Vettaiyan Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, यहां जानें अब तक का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >