Box Office Clash: साल 2026 बॉलीवुड के लिए धमाकेदार रहने वाला है, क्योंकि इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए लाइन में हैं. खास बात ये है कि इन फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी, जिससे दर्शकों को एक ही दिन कई ऑप्शन मिलेंगे.
राजा शिवाजी Vs एक दिन
सबसे पहले बात करें रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म में उनके साथ जिनेलिया देशमुख, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन नजर आएंगे. यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी और उसी दिन जुनैद खान की ‘एक दिन’ से टकराएगी, जिसमें साइ पल्लवी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं.
22 मई और 12 जून को भी क्लैश
इसके बाद 22 मई को बड़ा ट्रिपल क्लैश देखने को मिलेगा. अनन्या पांडे और लक्ष्य की ‘चांद मेरा दिल’ का मुकाबला अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ से होगा. इसी दिन अमन इंद्र कुमार की ‘तेरा यार हूं मैं’ भी रिलीज होगी, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो जाएगा. 12 जून को भी बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत तय है. इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ और वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक ही दिन रिलीज होंगी. इन फिल्मों में दिलजीत दोसांज और नसीरुद्दीन शाह जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं.
सलमान के सामने होंगे कार्तिक आर्यन
15 अगस्त के मौके पर भी बड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है. सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का सामना कार्तिक आर्यन की ‘नागजिला’ से हो सकता है, जो सुपरनैचुरल कॉमेडी बताई जा रही है. वहीं 28 अगस्त को ‘खोसला का घोसला 2’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ आमने-सामने होंगी. इस सीक्वल में अनुपम खेर और बोमन इरानी फिर से नजर आएंगे.
यह भी पढे़ं: अनंत अंबानी के प्री-बर्थडे पार्टी में ‘धुरंधर’ का धमाका, रणवीर सिंह ने बिखेरा जलवा
