‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ की खराब शुरुआत, पहले ही दिन नहीं मिले दर्शक

Ginny Wedss Sunny 2 Box Office Collection Day 1: ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद कमजोर शुरुआत की है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला और शो खाली रहे.

Ginny Wedss Sunny 2 Box Office Collection Day 1: अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ से ज्यादा उम्मीदें नहीं थी, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद से भी कमजोर रहा. शुक्रवार (24 अप्रैल) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों की बेहद कम प्रतिक्रिया मिली और कई जगह शो लगभग खाली रहे.

खाली रहे शो

फिल्म को भारत में करीब 1000 शोज के साथ रिलीज किया गया, लेकिन दर्शकों की संख्या बेहद कम रही. कम दर्शकों की वजह से फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन भी बेहद कम रहा, जो इस साल की सबसे कमजोर शुरुआत करने वाली फिल्मों में शामिल हो गया है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ओपनिंग डे पर मूवी ने 0.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

पिछली फिल्मों से तुलना में भी पीछे

अगर तुलना करें तो अविनाश तिवारी की फिल्म ‘लैला मजनूं’, जो रिलीज के समय फ्लॉप रही थी, उसने भी अपने पहले दिन इससे बेहतर कमाई (30 लाख रुपये) की थी. वहीं मेधा शंकर की पिछली फिल्म ‘12वीं फेल’ (1.10 करोड़) ने अच्छी शुरुआत की थी और बाद में वर्ड ऑफ माउथ की वजह से बड़ी हिट साबित हुई.

क्या संभल पाएगी फिल्म?

इतनी धीमी शुरुआत के बाद किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर वापसी करना आसान नहीं होता. अब फिल्म का भविष्य काफी हद तक दर्शकों की प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगा.

फिल्म से जुड़ी खास बातें

‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ का निर्देशन प्रशांत झा ने किया है. यह फिल्म साल 2020 में आई ‘जिन्नी वेड्स सनी’ का सीक्वल है. इस बार फिल्म में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर के अलावा सुधीर पांडे, लिलेट दुबे और गोविंद नामदेव भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. पहली फिल्म में विक्रांत मैसी और यामी गौतम मुख्य भूमिका में थे, जिसे कोविड-19 के दौरान सिनेमाघरों के बंद होने की वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था.

यह भी पढ़ें- ‘खलनायक रिटर्न्स’ का ऐलान, संजय दत्त फिर बनेंगे बल्लू, पहला लुक आउट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >