दर्शक अब भी पहले ‘हीरो'' के बारे में जानना चाहते है : दिव्या दत्ता

मुंबई : महिला केन्द्रित फिल्में भले ही हाल के दिनों में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हो रही हो लेकिन अभिनेत्री दिव्या दत्ता का कहना है कि दर्शकों में अब भी फिल्म के ‘हीरो’ के बारे में जानने को लेकर उत्सुकता रहती है. दिव्या ने बताया, ‘हम पुरुष प्रधान समाज में रहते हैं जहां पर […]

मुंबई : महिला केन्द्रित फिल्में भले ही हाल के दिनों में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हो रही हो लेकिन अभिनेत्री दिव्या दत्ता का कहना है कि दर्शकों में अब भी फिल्म के ‘हीरो’ के बारे में जानने को लेकर उत्सुकता रहती है.

दिव्या ने बताया, ‘हम पुरुष प्रधान समाज में रहते हैं जहां पर हम जानना चाहते हैं कि ‘फिल्म का हीरो कौन है?’ मैं लोगों से बात कर रही हूं वह पहले यह पूछता है और उसके बाद ‘ओह हीरोइन कौन है?’ हीरोइन हमेशा अतिरिक्ति होती हैं.’

‘भाग मिल्खा भाग’, ‘वीर जारा’ और ‘स्पेशल 26′ जैसी विविधतापूर्ण फिल्मों में काम करने वाली दिव्या का मानना है कि फिल्म में एक पुरुष अभिनेता के साथ एक अभिनेत्री जो भूमिका निभा रही है उसे लेकर दर्शकों के जेहन में ‘घिसेपिटे’ छवि बन जाने का खतरा रहता है. दिव्या की अगली फिल्म ‘ट्रैफिक’ है जो छह मई को प्रदर्शित हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >