बोले मनीष शर्मा,'' ‘फैन'' के बाद मैं शाहरुख के लिए...''

Updated at : 04 May 2016 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
बोले मनीष शर्मा,'' ‘फैन'' के बाद मैं शाहरुख के लिए...''

नयी दिल्ली : ‘फैन’ फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा को उम्मीद है फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार और उनके जैसे दिखने वाले कम उम्र के उनके प्रशंसक दोनों की भूमिका निभाने के लिए शाहरुख खान को अगले साल राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना चाहिए. फिल्म में दोहरी भूमिका विशेषकर गौरव चांदना नाम के फैन की भूमिका के लिए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ‘फैन’ फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा को उम्मीद है फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार और उनके जैसे दिखने वाले कम उम्र के उनके प्रशंसक दोनों की भूमिका निभाने के लिए शाहरुख खान को अगले साल राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना चाहिए. फिल्म में दोहरी भूमिका विशेषकर गौरव चांदना नाम के फैन की भूमिका के लिए 50 वर्षीय अभिनेता की बहुत तारीफ हो रही है.

गौरव अपने पसंदीदा स्टार को बेहद प्यार करता है और यही प्यार बाद में उसे उनके खिलाफ कर देता है. मनीष ने बताया, ‘वास्तव में मैं फिल्म में शाहरुख के काम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की उम्मीद करता हूं. उम्मीद करता हूं कि यह उन्हें मिलेगा. शाहरुख के अभिनय के लिए उन्हें मिल रही प्रतिक्रिया को देख कर अच्छा लग रहा है. यह संतोषदायक है.’

उन्होंने कहा, ‘अपने अभिनय के लिए मिल रही प्रतिक्रिया से शाहरुख खुश हैं और पूरी टीम बहुत खुश है क्योंकि हमें लगता है कि हमने कुछ वैकल्पिक किया है और उसके लिए प्रशंसा मिलना हमेशा किसी निर्देशक, अभिनेता या निर्माता को अधिक भरोसा देता है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola