रामगोपाल वर्मा ने साधा ''शाहरुख'' पर निशाना, कहा- ''कमल हासन की तरह...''

Updated at : 25 Apr 2016 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
रामगोपाल वर्मा ने साधा ''शाहरुख'' पर निशाना, कहा- ''कमल हासन की तरह...''

फिल्‍ममेकर रामगोपाल वर्मा अपने विवादास्‍पद बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इस बार उन्‍होंने शाहरुख खान को लेकर कहा कि वे सलमान खान के हाथों वैसे ही स्‍टारडम गवां सकते हैं जैसे कमल हासन ने रजनीकांत के हाथों गंवाई है. उन्‍होंने शाहरुख को कमल हसन की गलतियों से सीख लेने को भी कहा. हाल […]

विज्ञापन

फिल्‍ममेकर रामगोपाल वर्मा अपने विवादास्‍पद बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इस बार उन्‍होंने शाहरुख खान को लेकर कहा कि वे सलमान खान के हाथों वैसे ही स्‍टारडम गवां सकते हैं जैसे कमल हासन ने रजनीकांत के हाथों गंवाई है. उन्‍होंने शाहरुख को कमल हसन की गलतियों से सीख लेने को भी कहा.

हाल ही में शाहरुख की फिल्‍म ‘फैन’ रिलीज हुई है. उन्‍होंने लिखा,’ मेगास्‍टार शाहरुख खान एक आम फैन और बौना जैसे किरदार निभाकर वैसी ही गलती कर रहे हैं, जैसे कमल हासन ने रजनीकांत के हाथों अपनी शोहरत गंवा कर की थी. उम्‍मीद करता हूं कि शाहरुख गलत सलाह देनेवालों की बात नहीं सुनते होंगे.’

जल्‍द ही शाहरुख आनंद एल रॉय की आगामी फिल्‍म में एक बौने के किरदार में नजर आनेवाले हैं. उन्होंने शाहरुख पर हमला करते हुए उनके फिल्‍मों के चुनाव को लेकर भी कई सवाल किये. उन्‍होंने सलमान और आमिर खान के साथ भी तुलना की और कहा कि वे सिर्फ उन दोनों से लंबे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola