3 दिन में ''फैन'' ने किया 50 करोड़ का आंकड़ा पार, तोड़ा ''एयरलिफ्ट'' का रिकॉर्ड

Updated at : 18 Apr 2016 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
3 दिन में ''फैन'' ने किया 50 करोड़ का आंकड़ा पार, तोड़ा ''एयरलिफ्ट'' का रिकॉर्ड

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘फैन’ ने तीन दिनों में लगभग 52.35 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्‍म एक फैन और एक सुपरस्‍टार के बीच बुनी गई एक कहानी है. फिल्‍म ने रिलीज के दो दिन बाद ही 34.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘फैन’ ने तीन दिनों में लगभग 52.35 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्‍म एक फैन और एक सुपरस्‍टार के बीच बुनी गई एक कहानी है. फिल्‍म ने रिलीज के दो दिन बाद ही 34.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

‘फैन’ ने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 19.20 करोड़, शनिवार को 15.40 करोड़ और रविवार को 17.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस तरह कुछ मिलाकर फिल्‍म ने अबतक 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

इस साल रिलीज के पहले दिन सबसे ज्‍यादा कमाई करनेवाली फिल्‍म अक्षय कुमार की ‘एयरलिफ्ट’ थी. जिसने पहले दिन 12.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब ‘फैन’ ने ‘एयरलिफ्ट’ को पीछे छोड़ दिया है.

आपको बता दें कि शाहरुख ने फिल्‍म में आर्यन खन्‍ना नामक एक सुपस्‍टार का किरदार निभाया है. साथ ही उन्‍होंने गौरव नामक एक साधारण व्‍यक्ति का भी किरदार निभाया है जो आर्यन खन्‍ना का बहुत बडा फैन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola