अबराम हैं पापा शाहरुख के सबसे बड़े ‘फैन’

मुंबई : क्या आप जानते है कि शाहरुख खान का सबसे बड़ा फैन कौन है. अगर नहीं जानते तो जान लें उनका सबसे बड़ा फैन है उनका बेटा अबराम. ‘फैन’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहरुख ने कहा है कि उन्हें लगता है कि उनका बेटा अबराम उन्हें अपनी मां और भाई-बहन से ज्यादा पसंद […]

मुंबई : क्या आप जानते है कि शाहरुख खान का सबसे बड़ा फैन कौन है. अगर नहीं जानते तो जान लें उनका सबसे बड़ा फैन है उनका बेटा अबराम. ‘फैन’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहरुख ने कहा है कि उन्हें लगता है कि उनका बेटा अबराम उन्हें अपनी मां और भाई-बहन से ज्यादा पसंद करता है. शाहरुख ने कहा कि यह बात अजीब लग सकती है लेकिन अबराम मुझे सबसे ज्यादा पसंद करता है.

शाहरुख खान मनीष शर्मा निर्देशित ‘फैन’ फिल्म में डबल रोल में नजर आने वाले हैं, जिसमें वे एक सुपर स्टार और उसके प्रशंसक की भूमिका निभा रहे हैं. शाहरुख ने इस मौके पर कहा कि मनीष की कल्पना अनोखी है. ‘फैन’ मूवी 15 अप्रैल को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >