‘द फैन'' और ''फैन'' में कोई समानता नहीं : शाहरुख

Updated at : 13 Apr 2016 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
‘द फैन'' और ''फैन'' में कोई समानता नहीं : शाहरुख

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘फैन’ और हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो की ‘द फैन’ बिल्कुल अलग अलग फिल्में हैं. शाहरुख की नई फिल्म का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों के बीच समानताओं को लेकर अटकलें शुरु हो गयीं थी. ‘द फैन’ 1996 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘फैन’ और हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो की ‘द फैन’ बिल्कुल अलग अलग फिल्में हैं. शाहरुख की नई फिल्म का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों के बीच समानताओं को लेकर अटकलें शुरु हो गयीं थी. ‘द फैन’ 1996 में आयी थी.

जहां शाहरुख की फिल्म एक बॉलीवुड सुपरस्टार और उसके हद से ज्यादा दीवाने हमशक्ल प्रशंसक की कहानी है वहीं ‘द फैन’ एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो अपने पसंदीदा बास्केटबॉल खिलाडी का पीछा करता रहता है.

अभिनेता ने ‘फैन’ के प्रचार के दौरान कहा, ‘यह (द फैन) एक बहुत ही अलग फिल्म है. मैंने काफी पहले फिल्म देखी थी. दरअसल मैंने एक और फिल्म देखी थी और कुछ किताबें पढी थीं.. वास्तव में मैंने मनीष (निर्देशक) से कहा था कि हमें केवल संदर्भ के तौर पर फिल्म देखनी चाहिए. लेकिन इनमें कोई समानता नहीं है. यह फिल्म हमारी फिल्म के नजदीक तक नहीं है.’

वहीं निर्देशक मनीष शर्मा ने कहा कि लोगों को ‘फैन’ के ट्रेलर और हॉलीवुड फिल्म में समानता लगी होगी लेकिन उनकी सोच फिल्म देखने के बाद बदल जाएगी. ‘फैन’ 15 अप्रैल को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola