शाहरुख ने की ‘सुल्तान'' सलमान की तारीफ, कहा- ''हरियाणा का शेर...''

नयी दिल्ली : बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने अपने दोस्त सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सुल्तान’ के पहले टीजर की तारीफ की है. सलमान द्वारा पोस्ट किए गए टीजर के लिंक को रीट्वीट किया. पहले टीजर में सलमान को अखाडे में उतरते हुए और अपने प्रतिद्वंद्वी को एक ही पटखनी में चित करते हुए दिखाया […]

नयी दिल्ली : बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने अपने दोस्त सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सुल्तान’ के पहले टीजर की तारीफ की है. सलमान द्वारा पोस्ट किए गए टीजर के लिंक को रीट्वीट किया. पहले टीजर में सलमान को अखाडे में उतरते हुए और अपने प्रतिद्वंद्वी को एक ही पटखनी में चित करते हुए दिखाया गया है.

शाहरुख ने लिखा, ‘क्या बात है… हरियाणा का शेर आ गया… सुल्तान भाईजान.’ इस फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर हैं और फिल्म में ‘बजरंगी भाईजान’ के स्टार, पहलवान सुल्तान अली खान की भूमिका में है.

फिल्म के निर्माता यशराज फिल्म हैं और इसमें अनुष्का शर्मा भी हैं.‘सुल्तान’ इस ईद पर रिलीज हो रही है और इसका शाहरुख की ‘रईस’ से बॉक्स ऑफिस पर टकराव हो सकता है. शाहरुख जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘फैन’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म में शाहरुख डबल रोल में दिखाई देनेवाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >