बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन को इंडस्ट्री में लगभग 4 साल से ज्यादा हो गये हैं. एक पोर्न स्टार से लेकर बॉलीवुड में खुद को स्थापित करने तक का सफर उनके लिए चुनौतीपूर्ण था. हाल ही में एक न्यूज चैनल ने सनी लियोन से इंटरव्यू लिया. इस इंटरव्यू में उनसे कुछ ऐसे सवाल पूछे गये जिससे लगा कि उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश कर जा रही है. वहीं अभिनेता ऋषि कपूर ने अभिनेत्री का समर्थन करते हुए उन सवालों को अनुचित और असभ्य बताया.
इंटरव्यू में उन्हें ‘पोर्न क्वीन’ की संज्ञा दी गई साथ ही यह भी पूछा गया कि बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान जैसे बड़े सुपरस्टार उनके साथ काम नहीं करना चाहते हैं. इन सवालों को सुनकर सनी लियोन थोड़ी असहज नजर आई लेकिन इसके बावजूद उन्होंने उन सवालों के तार्किक और उचित जवाब दिये. वहीं ऋषि कपूर ने उन सवालों के निष्पक्षतापूर्ण जवाब देने को लेकर अभिनेत्री की तारीफ भी की.
इस इंटरव्यू के बाद कई लोग ट्विटर पर उनका समर्थन करते नजर आये. सनी लियोन ने भी सपोर्ट करने के लिए सबका धन्यवाद किया है.
सनी लियोन इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मस्तीजादे’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में उनके अलावा आफताब शिवदसानी और वीरदास भी मुख्य भूमिका में हैं. हाल ही में प्रमोशन को लेकर ‘बिग बॉस 9’ में नजर आई थी.
साेशल मीडिया पर सनी लियोनी का कई लोगों ने समर्थन किया. किसी ने पूछा कि क्या कोई पत्रकार या चैनल ऐसे सवाल एकता कपूर व प्रीतिश नंदी से कर सकता है.
