शाहरुख खान ने कहा, मेरे बच्चे मेरे शिक्षक

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा है कि उनके बच्चे उनके शिक्षक हैं क्योंकि वह उनसे नये ट्रेंडों के बारे में सीखते हैं. 1991 में गौरी के साथ शादी करने वाले 49 वर्षीय ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के अभिनेता के तीन बच्चे आर्यन (17), सुहाना (15) और अबराम (2) हैं. सहृदय पिता ने उन्हें काफी कुछ […]

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा है कि उनके बच्चे उनके शिक्षक हैं क्योंकि वह उनसे नये ट्रेंडों के बारे में सीखते हैं. 1991 में गौरी के साथ शादी करने वाले 49 वर्षीय ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के अभिनेता के तीन बच्चे आर्यन (17), सुहाना (15) और अबराम (2) हैं. सहृदय पिता ने उन्हें काफी कुछ सीखाने के लिए ट्विटर पर अपने बच्चों की प्रशंसा की है.

उन्होंने लिखा है कि अब मेरे बच्चे मेरे शिक्षक हैं. अभिनेता अपने बच्चों से धैर्य, नम्रता, नये गानों और ट्रेंडों, बिना शर्त प्यार, साहस और बिना किसी कारण के हंसना सीखते हैं. खान हमेशा अपने बच्चों से जुडी हुयी तस्वीरें, कहानियां और ट्वीट साझा करते रहते हैं. उनकी आने वाली अगली फिल्म ‘दिलवाले’, ‘फैन’ और ‘रईस’ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >