''शॉटगन'' की बेटी सोनाक्षी सिन्‍हा ने किया अपने ब्‍वायफ्रेंड का खुलासा, VIDEO

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा ने अपने ब्‍वायफ्रेंड को लेकर खुलासा किया है. लेकिन आपको बता दें कि सोनाक्षी को ब्‍वायफ्रेंड कोई बॉलीवुड का हीरो नहीं है बल्कि वो हैं हॉलीवुड के सुपरहीरो आयरन मैन उर्फ रॉबर्ट डाउनी जूनियर. इस बात की जानकारी सोनाक्षी ने खुद सोशल साइट ट्विटर पर दी. दरअसल सोनाक्षी ‘एवेंजर्स: ऐज ऑफ […]

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा ने अपने ब्‍वायफ्रेंड को लेकर खुलासा किया है. लेकिन आपको बता दें कि सोनाक्षी को ब्‍वायफ्रेंड कोई बॉलीवुड का हीरो नहीं है बल्कि वो हैं हॉलीवुड के सुपरहीरो आयरन मैन उर्फ रॉबर्ट डाउनी जूनियर.

इस बात की जानकारी सोनाक्षी ने खुद सोशल साइट ट्विटर पर दी. दरअसल सोनाक्षी ‘एवेंजर्स: ऐज ऑफ अल्ट्रॉन’ की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग में मौजूद थी. इस मौके पर वह मस्‍ती करती नजर आई और आयरन मैन के स्‍टेच्‍यू के साथ कई पोज भी दिये.

सोनाक्षी ने ट्विटर पर कुछ तस्‍वीरों को शेयर करते हुए लिखा,’ मैं अपने ब्‍वायफ्रेंड के साथ हैंगआउट कर रही हूं.’

https://twitter.com/sonakshisinha/status/590935326375350272

फिलहाल सोनाक्षी अपनी आगामी फिल्‍म ‘अकीरा’ की शूटिंग कर रही हैं. इस फिल्‍म में वे एक्‍शन करती दिखाई देंगी. इसके लिए उन्‍होंने ट्रेनिंग भी ली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >