जानीमानी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें उनके और भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के डेट की खबरें आई हैं. उनका कहना है कि उन्होंने कभी युवराज को डेट नहीं किया. खबरों के अनुसार प्रिटी को कई बार एकसाथ देखा गया है लेकिन प्रीति ने ऐसी किसी भी बात से साफ इनकार किया है. उन्होंने ट्विटर के जरिए अपनी बात रखी है.
प्रीति ने ट्विटर पर लिखा, ‘डिअर मीडिया (और ख़ासतौर पर इंटरनेशनल बिज़नेस टाइम्स) मुझे कितनी बार कहना पड़ेगा कि मैंने युवराज सिंह को न तो कभी डेट किया है और न ही कभी कोई ऐसी मंशा रखी थी.’ प्रिटी का गुस्सा यहां नहीं थमा और उन्होंने एक और ट्वीट किया.
प्रीति ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ ऐसे कमेंट्स ‘सेक्सिस्ट’ और बहुत ही गंदे होते हैं. प्लीज़ ये लिखना बंद कीजिए कि युवराज और प्रीति रिलेशनशिप में थे.’ लगता है प्रिटी ऐसी खबरों से आहत है. वहीं आपको बता दें कि लंबे समय तक प्रीति जिंटा और उद्योगपित नेस वाडिया के बीच दोस्ती रही थी.
वहीं एक आईपीएल मैच के दौरान प्रीति ने वाडिया पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था. उनपर सवाल उठ रहे थे कि क्या वे वास्तव में प्रताड़ित हुई हैं या फिर यह पूरा ड्रामा बस एक पब्लिसिटी स्टंट था.
