मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान यानी किंग खान सोशल नेटवर्किंग साइट पर भले ही ज्यादा समय नहीं बिताते हो लेकिन उन्होंने इस क्षेत्र में एक ऐसा कमाल कर दिया है जिससे वे आज चर्चा में आ गये हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर मोबाइल वीडियो कैमरा फीचर इस्तेमाल करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.
यह फीचर खासतौर पर ट्विटर ने शाहरुख खान को दी है जिसमें तीस सकेंड का वीडियो अपलोड किया जा सकता है. आने वाले दिनों में ट्विटर यह सुविधा सभी यूजर को दी जाएगी. यूजर्स को इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर वीडियो लेने, एडिट करने और शेयर करने की सुविधा देता है. ट्विटर ने हाल ही में इसकी घोषणा की थी.
इस मौके पर शाहरुख़ की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ में कहा गया है, ‘ट्विटर हमेशा ही बेहतरीन फीचर लाता रहा है और मुझे खुशी होती है कि वह उसे बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगते हैं. मोबाइल वीडियो कैमरा एक बेहतरीन फीचर है और मैं इसका इस्तेमाल करता रहूंगा.’
