मुंबई:सानिया मिर्जा विवाद में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान कूद पड़े हैं. सलमान ने ट्विटर पर सानिया का समर्थन किया है. उन्हें पाकिस्तानी बहू बताकर विरोध करने वालों पर सलमान का गुस्सा फूटा है.
क्या पाकिस्तानी से शादी कर लेने मात्र से भारत के लिए पराई हो गयी सानिया
सलमान ने ट्विटर पर ट्वीट करके कहा है कि ‘वाह यार सानिया मिर्जा कमाल करती हो इसे कहते हैं स्प्रीट. इसे बोलते हैं किक एस’ उनके इस ट्वीट से साफ पता चलता है कि वे सानिया के विरोध करने वालों को जरा भी पसंद नहीं कर रहे हैं.
वहीं भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने उन्हें तेलंगाना का ब्रांड दूत बनाये जाने पर राजनीतिज्ञों की आपत्ति पर करारा जवाब देते हुए कहा कि उनका परिवार एक सदी से भी ज्यादा समय से हैदराबाद में रह रहा है और उन्हें बाहरी करार देना निंदनीय है.
विवादों से रहा है सानिया का नाता
गौरतलब है कि सानिया को मंगलवार को ही नये राज्य तेलंगाना का ब्रांड दूत बनाया गया जिस पर राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है. विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने यह कहकर विवाद को जन्म दिया कि क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी के बाद पाकिस्तान की बहू होने के कारण सानिया इस सम्मान की हकदार नहीं है.
