प्रीति ने फिर लगाया नेस पर आरोप कहा, कमरे में बंद कर फेंकी जलती सिगरेट

मुंबई: उद्योगपति नेस वाडिया पर छेड़छाड़ का आरोप लगानेवाली बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने कहा है कि उन्‍हें उनके पूर्व प्रेमी नेस से जान का खतरा है. प्रीति ने कहा कि उनके पूर्व प्रेमी ने वानखेड़े स्टेडियम में 30 मई को हुई घटना से पहले उनके चेहरे पर जलती हुई सिगरेट फेंकी थी. एक कमरे […]

मुंबई: उद्योगपति नेस वाडिया पर छेड़छाड़ का आरोप लगानेवाली बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने कहा है कि उन्‍हें उनके पूर्व प्रेमी नेस से जान का खतरा है. प्रीति ने कहा कि उनके पूर्व प्रेमी ने वानखेड़े स्टेडियम में 30 मई को हुई घटना से पहले उनके चेहरे पर जलती हुई सिगरेट फेंकी थी. एक कमरे में बंद कर दिया था. वानखेड़े स्टेडियम में कथित छेड़छाड़ और बदसलूकी की घटना के बाद प्रीति ने वाडिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी.

मुंबई पुलिस के आयुक्त राकेश मारिया को लिखे पत्र में प्रीति ने कहा,‘कुछ समय से मेरे प्रति नेस का बरताव लगातार आक्रामक और हिंसक होता जा रहा था. मेरे चेहरे पर जलती हुई सिगरेट फेंकने से लेकर मुझे कमरे में बंद करने और मुझसे बदसलूकी करने तक, मैंने उसके साथ सब देखा है.’ प्रीति ने मारिया को 30 जून को यह पत्र तब सौंपा था, जब वह विदेश जाने की इजाजत मांगने के लिए उनसे मिली थीं. प्रीति ने पत्र में कहा है कि पिछले कुछ दिनों से नेस ने हिंसा करना शुरु कर दिया था. मुझे डर है कि वह मेरी जान भी ले सकता है. मैं चाहती हूं कि वो मुझसे दूर रहे. मैं एकांत में रहना चाहती हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >