मुंबई: बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर जल्द की छोटे पर्दे पर नजर आयेंगी. एक एपिक सीरियल में पत्रकार की भूमिका में करिश्मा अपनी आदाकरी का जलवा बिखेरेंगी.
हालांकि अभीतक इस संबंध में करिश्मा ने किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है. करिश्मा दूसरी बार छोटे पर्दे पर नजर आयेंगी. इससे पहले करिश्मा कपूर टीवी पर करिश्मा: द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी नामक सीरियल में काम कर चुकी है और इसके साथ ही उन्होंने कुछ रियलिटी शो में जज की भूमिका भी निभाई है।
उल्लेखनीय है कि करिश्मा कपूर इन दिनों बॉलीवुड में सक्रिय नहीं है। एक लंबे अंतराल के बाद लगभग दो वर्ष पूर्व करिश्मा ने फिल्म इंडस्ट्री में ‘डेंजरस इश्क़’ के जरिए वापसी की थी लेकिन फिल्म बाक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पायी. कभी हर वर्ग के दर्शकों की चहेती रही करिश्मा को इस फिल्म में दर्शकों ने कोई खास भाव नहीं दिया.
