मुंबई: फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर की आने वाली फिल्म खूबसूरत का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. इस फिल्म का निर्माण वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो ने किया है.
फिल्म के बहुप्रतीक्षित पोस्टर में सोनम के कमर से नीचे का आधा हिस्सा दिखाया गया है. इस तस्वीर में वह पोल्का डॉट की ब्लू पैंट, हाथ में एक स्टाईलिश बैग और जूता पहने हुए नजर आ रही हैं.
यह फिल्म 1980 में इसी नाम से आयी फिल्म का रिमेक है. 1980 में आयी खूबसूरत फिल्म में रेखा, अशोक कुमार और राकेश रौशन ने काम किया था.यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है.
