फिल्म ''बैंग-बैंग'' का फर्स्ट लुक जारी

मुंबईः ऋतिक अपनी सुपरहीरो की इमेज से बाहर निकलने को बेताब है. ऋतिक और कैट की बहुप्रतिक्षित फिल्म बैंग- बैंग का धमाकेदार आगाज हुआ है. इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हुआ इसमें ऋतिक एक अलग लुक में नजर आ रहे हैं. उनके साथ- साथ कैटरानी भी एक अलग लुक में नजर आ रही है. […]

मुंबईः ऋतिक अपनी सुपरहीरो की इमेज से बाहर निकलने को बेताब है. ऋतिक और कैट की बहुप्रतिक्षित फिल्म बैंग- बैंग का धमाकेदार आगाज हुआ है. इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हुआ इसमें ऋतिक एक अलग लुक में नजर आ रहे हैं. उनके साथ- साथ कैटरानी भी एक अलग लुक में नजर आ रही है. इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.अपने बेहतरीन एक्शन दृश्यों के लिए जाने वाले सुपरस्टार ऋतिक रोशन इस फिल्म में लीड रोल में नज़र आएंगे. यह फिल्म हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज और कैमरन डियाज की फिल्म ‘डे एंड नाइट’ की रीमेक है.

ऋतिक और कैट की इस फिल्म के जरिये नये रिकार्ड बनाने की संभावना है इससे पहले भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया है. इस सुपरहॉट जोड़ी ने फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ में एक साथ काम किया था. पिछले साल बॉलीवुड के इस अभिनेता ने कृष-3 जैसी सफल फिल्म दी थी, वहीं कैटरीना की फिल्म धूम-3 ने भी बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. अब इन दोनों के साथ होने से फिल्म के व्यापार को एक अलग मुकाम पर पहुंचने की पूरी संभावना है. इस फिल्म को ‘बचना ए हसीनों’ जैसी फिल्म बनाने वाले सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है. कैट और ऋतिक के फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >