साल में केवल एक ही फिल्‍म बनाएंगे धनुष

मुंबई : ‘कोला वेरी डी’ गाने से सबको झुमाने वाले गायक और रांझना जैसी सुपर हीट फिल्‍म के अभिनेता धनुष ने अपनी केरीयर को लेकर कुछ येजनाएं बनायी है. दक्षिण भारतीय गायक-अभिनेता धनुष ने अब साल में एक ही फिल्‍म बनाने की योजना बनायी है. उन्‍होंने कहा कि मैं अब साल में एक बॉलीवुड और […]

मुंबई : ‘कोला वेरी डी’ गाने से सबको झुमाने वाले गायक और रांझना जैसी सुपर हीट फिल्‍म के अभिनेता धनुष ने अपनी केरीयर को लेकर कुछ येजनाएं बनायी है. दक्षिण भारतीय गायक-अभिनेता धनुष ने अब साल में एक ही फिल्‍म बनाने की योजना बनायी है.

उन्‍होंने कहा कि मैं अब साल में एक बॉलीवुड और एक दक्षिण भारतीय फिल्‍म ही बनाउंगा. इसके पीछे के कारणों के बारे में उन्‍होंने बताया कि अधिक काम करने से वह अपनी किसी भी फिल्‍मों के साथ न्‍याय नहीं कर पाएंगे. धनुष ने बताया कि वह अभी दो तमिल फिल्‍मों में काम कर रहे हैं.

गौरतलब हो कि धनुष की रांझना बॉक्‍स ऑफिस में काफी अच्‍छी कमाई की. सूत्रों के हवाले से खबर है कि धनुष अभी आर बल्‍की की फिल्‍म ‘शामिताभ’ की शुटिंग में व्‍यस्‍त हैं. इस फिल्‍म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन भी काम कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >