अजय देवगन ने वैन को ही बना डाला जिम

मुंबई:अभिनेता अजय देवगन अपने फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं. इन दिनों वे अपनी आने वाली फिल्‍म सिंघम रिटर्न की शूटिंग में व्यस्त हैं. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय ने अपने वैन को ही जिम का रुप दे दिया है. वे अपने वैन में जिम का सारा सामान रखते हैं और समय-समय […]

मुंबई:अभिनेता अजय देवगन अपने फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं. इन दिनों वे अपनी आने वाली फिल्‍म सिंघम रिटर्न की शूटिंग में व्यस्त हैं. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय ने अपने वैन को ही जिम का रुप दे दिया है. वे अपने वैन में जिम का सारा सामान रखते हैं और समय-समय पर वहीं वर्क आउट करते हैं.

गौरतलब है कि सिंघम रिटर्न की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में चल रही है. दरअसल फिल्‍म की शूटिंग में लिए निर्देशक रोहित शेट्टी ने रामू जी फिल्म सिटी को चुना है जो हैदराबाद से काफी दूर है वहां तक पहुंचने के लिए 45 मिनट का समय लगता है.



यही कारण है कि अजय ने अपने वैन को ही जिम बना दिया है. वैसे तो शूटिंग के दौरान सेट पर जिम का सामान ले जाना सामान्य बात है लेकिन वैन को जिम का रुप दे देना सचमुच अलग बात है. इस फिल्म को ज्यादातर गोवा में फिल्माया गया है.

बताया जा रहा है कि फिल्‍म के अंतिम शूट के लिए रोहित ने रामू जी फिल्म सिटी को चुना है. यह फिल्म सिंघम का सिक्कवल है. इस फिल्‍म में भी अजय एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >