बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री करीना कपूर एक बार फिर एक्शन हीरो अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली है. वे दोनों प्रभुदेवा की फिल्म सिंह इज ब्लिंग में एक साथ नजर आयेंगे.
इन दिनों करीना कपूर रोहित शेट्टी की सिंघम रिटनर्स और बिजोय नांबियार की एक फिल्म कर रही हैं, जिसमें उनके अपोजिट अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर काम कर रहे हैं. इस बार अक्षय सिंह इज ब्लिंग में करीना के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे. इस फिल्म में अक्षय का लुक काफी डैशिंग है. इस बार सिंह किंग नहीं बल्कि ब्लिंग है.
यहां एक बात गौर करने वाली है कि करीना उन अभिनेत्रियों में से नहीं हैं, जो सिर्फ फिलर का काम करें, ऐसे में अक्षय कुमार के लिए फिल्म में क्या खास होगा करने के लिए. इसपर प्रभुदेवा का कहना है कि उनकी फिल्म में अभिनेत्रियों के लिए अपनी जगह होती है और इसको लेकर कोई विवाद नहीं है.
