बेटे अभिषेक के साथ अमिताभ ने मनायी शादी की 41वीं सालगिरह

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी शादी की 41वीं सालगिरह का दिन अपने बेटे अभिषेक के साथ गुजारा क्योंकि उनकी पत्नी जया बच्चन देश से बाहर थीं. बच्चन (71) ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘‘हालांकि पत्नी देश से बाहर थी, बडों के, परिवार के और विस्तारित परिवार के आशीर्वाद ने दिन को खुशगवार और […]

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी शादी की 41वीं सालगिरह का दिन अपने बेटे अभिषेक के साथ गुजारा क्योंकि उनकी पत्नी जया बच्चन देश से बाहर थीं. बच्चन (71) ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘‘हालांकि पत्नी देश से बाहर थी, बडों के, परिवार के और विस्तारित परिवार के आशीर्वाद ने दिन को खुशगवार और मजेदार बनाया.’’

मेगास्टार ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘‘मैंने कहा कि हम :अभिषेक और मैं: घर में मजे करें सो, हमने गप्पें लडाई और टिप्पणियों का आदान-प्रदान किया और लगातार दो फिल्में देखीं या, आप ने सही अंदाज लगाया. ऐक्शन फिल्में और जब वे खत्म हो गईं तो हम अपनी पुरानी चीजों फुटबाल पर लौट आए और विश्वकप के रन-अप देखे.’’ बच्चन ने 3 जून 1973 को जया से शादी की थी. उनके दो बच्चे बेटा अभिषेक और बेटी श्वेता हैं. मेगास्टार का कहना है कि उनके बच्चे उनकी जिंदगी के सबसे बडे संबल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >