मुंबई:बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान तसवीरें साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम से जुड़ने वाले लेटेस्ट सेलिब्रिटी बन गये हैं. उन्होंने इस साइट पर दो तसवीरें भी डाली हैं. पहली तसवीर में आमिर खान फिल्ममेकर पत्नी किरण राव के साथ हैं. फोटो के साथ उन्होंने लिखा, मेरी पत्नी, मेरी जिंदगी, मेरी सबकुछ है. दूसरी फोटो में वह बच्चों की एक झुंड के साथ खड़े हैं.
आमिर खान फेसबुक और ट्विटर पर मौजूद हैं. उन्होंने लिखा, ट्विटर के लिए समय नहीं है, बस छोटे बॉक्सों में अपनी तसवीरें डालने का समय है जो मेरे नियमित दिनों को दिखाते हैं. गुड मॉर्निग. इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर और बिपाशा बसु समेत कई सेलिब्रिटी पहले से मौजूद हैं.
