शाहरूख खान की आने वाली फिल्म ‘जीरो’ के टीजर के रिलीज होने के साथ ही इसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है..एक ही दिन में जीरो के टीजर को मिलियन व्यूज भी मिल गये हैं….और हो भी क्यूं ना आखिर बॉलीवुड के दो चहेते कलाकार कितने दिनों बाद बड़े पर्दे पर एकसाथ नजर आ रहें है.
कई सेलिब्रिटी भी इस जोड़ी को साथ देखकर खुश हैं और ‘जीरो’ के टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक्टर धानुष ने भी ट्वीट कर लिखा कि "जीरो का टीजर मजेदार है. आगे उन्होंने शाहरूख के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए टीजर के लिए बधाई भी दी".
हालांकि फिल्म में सलमान खान की स्पेशल अपीरिएंस है लेकिन दर्शक इस जोड़ी को साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. टीजर में किंग खान सलमान खान के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. इस टीजर को देखकर तो यही लगता है कि बॉलीवुड में जहां अब तक इन दो सितारों की दुश्मनी की चर्चा थी पर अब लगता है इनके साथ में लगाए ठुमकों का बोलबाला होगा.
