Bollywood Latest: 50s की लेजेंड मीना कुमारी की अनटोल्ड लव स्टोरी जल्द दिखेगी सिनेमा घरों में

50s के दौर की लेजेंड मीना कुमारी जी की बायोपिक फिल्म की अनाउंसमेंट हाल ही में की गई, फिल्म का एक शोर्ट टीजर काफी दिलचस्प है, आइये जानते हैं आखिर क्यों है ये फिल्म खास.

मीना कुमारी की लव स्टोरी पर बनेगी फिल्म

Bollywood Latest: मीना कुमारी, जिन्हें हिंदी सिनेमा के गोल्डन एरा की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक माना जाता है, उनकी लव स्टोरी  पर आधारित एक बायोपिक का ऐलान हुआ है. सारेगामा और बिलाल अमरोही ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस फिल्म का अनाउंसमेंट किया. ये फिल्म मीना कुमारी और उनके पति, प्रोड्यूसर कमाल अमरोही की जिंदगी और उनकी अनटोल्ड स्टोरी पर आधारित होगी.

पुरानी यादों को ताजा करता वीडियो

इस फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ एक वीडियो भी जारी किया गया, जिसमें मीना कुमारी की पुरानी तस्वीरें दिखाई गई हैं. इन तस्वीरों के साथ उर्दू में लिखे कुछ लेटर भी दिखाए गए हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में मीना कुमारी की आवाज सुनाई देती है, और  कमाल अमरोही की भी. इस वीडियो में मीना कुमारी की फिल्म पाकीजा का एक सीन भी दिखाया गया है, और कैप्शन में लिखा है, “एक फिल्ममेकर… एक म्यूज… उनकी किस्मत से जुड़ी प्रेम कहानी… एक सपना जो मरने से इनकार कर गया… एक प्रेम जो कब्र के पार भी जीवित रहा.

Kamal aur meena

श्रृद्धा कपूर को देखना चाहते हैं फैंस

इस फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद कई फैंस ने प्रतिक्रिया दी है. दीया मिर्जा ने कमेंट किया, “वाह प्रेयर और दिल वाले इमोजी) एक फैन ने लिखा, “श्रृद्धा कपूर को मीना के रूप में कास्ट करो (रोने और दिल वाले इमोजी)!” कई अन्य फैंस ने भी श्रृद्धा को इस भूमिका के लिए परफेक्ट बताया.

फिल्म की कहानी और कास्टिंग

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म की जानकारी देते हुए लिखा, “यह फिल्म कमाल और मीना की 20 साल की जर्नी को दिखाएगी, जिसमें उनकी पहली मुलाकात से लेकर ‘पाकीजा’ की मेकिंग और रिलीज तक की कहानी होगी. सिद्धार्थ पी मल्होत्रा, जिन्होंने ‘महाराज’ और ‘हिचकी’ जैसी फिल्में बनाई हैं, इस फिल्म का निर्देशन करेंगे. ए.आर. रहमान, इरशाद कामिल, भवानी अय्यर और कौसर मुनीर जैसे बड़े नाम इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं. इस फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू होगी और इसे 2026 में रिलीज किया जाएगा. फिलहाल कास्टिंग प्रक्रिया चल रही है. 

मीना कुमारी और कमाल अमरोही की प्रेम कहानी

मीना कुमारी, जिनका असली नाम महजबीन बानो था, ने ‘बैजू बावरा’, ‘परिणीता’, ‘दिल अपना और प्रीत पराई’, ‘काजल’, ‘साहिब बीबी और गुलाम’ और पाकीजा जैसी क्लासिक फिल्मों में काम किया. 14 फरवरी 1952 को मीना ने कमाल अमरोही से गुपचुप शादी की थी. कमाल अमरोही एक जाने-माने फिल्ममेकर और लेखक थे.

Also read:अगर फोकलोर के है फैन तो नेटफ्लिक्स पर देख सकते है ये 4 शानदार कहानियां

Also read:अपने वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए देख डाले ये 6 कॉमेडी फिल्में

Also read:हॉरर जानर के है फैन तो चाह के भी मिस ना करे ये 7 फिल्में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sahil Sharma

Literature enthusiast with go getter persona, Putting my thoughts out there with the tendency that world will read it. Currently writing on the updates of tinsel town Bilbliographic, Enthusiastic, Positive

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >